नई दिल्ली: कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में श्वाना पंड्या के जाने की खबरें पिछले 24 घंटों से सुर्खियों में छाई हुई हैं. श्वाना पंड्या ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर अपने काम और स्पेस में जाने को लेकर सफाई दी है. श्वाना ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि वह नासा के किसी भी अंतरिक्ष प्रोजेक्ट के लिए नहीं जा रही हैं. श्वाना का कहना है कि उन्हें नासा ने किसी स्पेस मिशन के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया है. श्वाना ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा ' Phenom or Possum प्रोजेक्ट के लिए सिटिजन-साइंटिस्ट को लेकर फिलहाल कोई नई घोषणा नहीं हुई है.

आपको बता दें श्वाना का काम  Canadian Space Agency  से अलग है. फिलहाल  Canadian Space Agency में अंतरिक्ष में भेजे जाने के लिए सिलेक्शन जारी है. श्वाना सिलेक्शन का हिस्सा नहीं है. श्वाना ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा 'मैंने नासा-जॉनसन स्पेस सेंटर के साथ इंटर्नशिप की थी लेकिन मैं अब उसका हिस्सा नहीं हूं. श्वाना को सोशल मीडिया पर लगातार  एक न्यूरोसर्जन और ओपेरा सिंगर बताया जा रहा था. इसको लेकर भी श्वाना ने सफाई दी है. श्वाना ने फेसबुक पर लिखा जैसे कोई एक बार बॉक्सिंग खेलने से बॉक्सर नहीं बन जाता वैसे ही एक प्रोग्राम में ओपेरा गाने से मैं ओपेरा सिंगर नहीं बन गई हूं. पिछले 24 घंटों से श्वाना के स्पेस में जाने की खबरें सुर्खियों में थीं जिसके बाद श्वाना ने खुद फेसबुक पर पोस्ट डालकर अपने काम और अंतरिक्ष में जाने को लेकर सफाई दी है.