CM Shivraj Singh: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार यूपीएससी (UPSC) में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता के मंत्र के नाम से आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया. ये कार्यक्रम भोपाल (Bhopal) के रवींद्र भवन (Ravindra Bhawan) में आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी शिरकत की. इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन सकता हूं तो आप क्यों नहीं.

इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है, वैसा बन जाता है. जब मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं तो आप क्यों नहीं. केवल मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि किसी भी क्षेत्र में आगे बड़ सकते हैं. बस आप अपने रुचि का विषय चुनें और उसमें अपनी पूरी क्षमता लगा दें.

बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर होने पर शिवराज सिंह

तो वहीं बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर होने पर शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पार्टी ने इतना सब कुछ दिया है जिसका मैं आभारी हूं. अगर पार्टी दरी बिछाने का काम भी देगी तो भी उसे दिल से स्वीकार करूंगा. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और एक बड़े लक्ष्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी तय करती है आप कौन सा काम करेंगे.

बीजेपी एक विशाल परिवार

सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh) ने कहा कि बीजेपी (BJP) एक विशाल परिवार है. एक नहीं अनेक योग्य व्यक्ति हैं. इसके प्रवाह में कोई आगे बढ़ता है तो कोई बाहर आ जाता है. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा (JP Nadda) ने जिन लोगों को शामिल किया है वो सभी योग्य लोग हैं. इसमें, पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी शामिल हैं. अगर आप समर्पित कार्यकर्ता हैं तो जो पार्टी तय कर दे वही करना है.

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम शिवराज बोले- चादर से अधिक पैर पसारेंगे तो कर्जे में दब जाएंगे, इसलिए सही डेटा जरूरी

ये भी पढ़ें: In Pics: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपदा नियंत्रण में सहयोग देने वालों का किया सम्मान, देखें तस्वीरें