जोधपुर: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग 23 विमान राजस्थान में जोधपुर-जैसलमेर राजमार्ग के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक यह एक ट्रेनर विमान था. दोनों पायलट इस विमान में से सुरक्षित निकल गए थे और विमान गिरने से वह नष्ट हो गया. वायु सेना ने मामले की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी शुरू कर दी है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान नियमित उड़ान पर था और उसमें दो पायलट सवार थे. उसने दोपहर 12 बजे जोधपुर स्टेशन से उड़ान भरी थी. एक सरकारी सूत्र ने बताया, 'जोधपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर गोपासर गांव के पास तकनीकी खामी की वजह से विमान के इंजन में आग लग गई. सूत्रों ने बताया है कि पायलट फौरन विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले गए ताकि कोई हताहत नहीं हो और फिर इसमें से निकल गए. दोनों पायलट जमीन पर सुरक्षित आ गए.' बालेसर के सीओ अजीत सिंह ने कहा, 'विमान में आग लगने के बाद वह खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. पूरे खेत में मलबा फैल गया. उन्होंने कहा कि जान के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.' स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान आसमान में आग का गोला बन गया और जमीन की ओर आने लगा. तेज धमाके की आवाज के साथ दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान थोड़ा टेड़ा-मेड़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि वायु सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. आपको बता दें कि अरूणाचल प्रदेश में वायु सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के दो दिन बाद यह हादसा हुआ है.
- होम
- इंडिया
- विश्व
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
- बिहार
- दिल्ली NCR
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- हरियाणा
- पंजाब
- झारखंड
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- हिमाचल प्रदेश
- जम्मू और कश्मीर
- बॉलीवुड
- ओटीटी
- टेलीविजन
- तमिल सिनेमा
- भोजपुरी सिनेमा
- मूवी रिव्यू
- रीजनल सिनेमा
- क्रिकेट
- आईपीएल
- कबड्डी
- हॉकी
- WWE
- ओलिंपिक
- धर्म
- राशिफल
- अंक ज्योतिष
- वास्तु शास्त्र
- ग्रह गोचर
- एस्ट्रो स्पेशल
- बिजनेस
- हेल्थ
- रिलेशनशिप
- ट्रैवल
- फ़ूड
- पैरेंटिंग
- फैशन
- होम टिप्स
- GK
- टेक
- ट्रेंडिंग
- शिक्षा
- ऑटो
