एक्सप्लोरर

Waqf Bill: हुबली में वक्फ बिल पर फिर बवाल? JPC अध्यक्ष किसानों से मिलने पहुंचे तो भड़क गया विपक्ष, ओवैसी ने भी सुनाया

Karnataka Farmers: हुबली में JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने वक्फ बिल पर चर्चा के लिए किसानों से मुलाकात की, लेकिन किसानों की जमीन पर वक्फ के दावे ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.

Farmers' Land Dispute: कर्नाटक के हुबली में वक्फ बिल के संशोधन पर चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने गुरुवार ( 7 नवंबर) को किसानों से मुलाकात की. ये दौरा बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के अनुरोध पर आयोजित किया गया था, जिसमें किसानों की शिकायतों और वक्फ संपत्ति से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जा रही थी.

हुबली में किसानों के बीच चल रहे विवाद ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. हाल ही में विजयपुरा और कलबुर्गी के किसानों को प्रशासन से नोटिस मिले थे, जिसमें उनकी पुश्तैनी जमीनों को वक्फ संपत्ति बताकर दस्तावेज मांगे गए थे. इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने तुरंत इन नोटिसों को रद्द कर दिया. भाजपा नेताओं ने इस पर JPC अध्यक्ष से कर्नाटक आकर किसानों से मिलकर इस मुद्दे की गहन जांच करने की मांग की, जिसके बाद जगदंबिका पाल ने इस मुद्दे पर किसानों से मुलाकात की.

JPC अध्यक्ष का बयान
जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा “वक्फ के दावे ने लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा की है. इस बिल में संशोधन कर हम इसे सही करने की कोशिश करेंगे. हमारी योजना है कि इस बिल पर देशभर में आम सहमति बने और इसलिए JPC का गठन किया गया है.” उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा.

राजनीतिक विवाद में कांग्रेस और विपक्ष का विरोध
जगदंबिका पाल के दौरे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस के डिप्टी मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा “ये दौरा पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. यह दौरा किसानों के मुद्दे पर नहीं बल्कि भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है.” कर्नाटका के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने भी इस दौरे को राजनीति का हिस्सा बताया और कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी तब इस मुद्दे पर कुछ क्यों नहीं किया गया.

मुख्यमंत्री का बयान और AIMIM की आलोचना
कर्नाटका के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा "हमने किसानों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है और सभी नोटिस रद्द कर दिए हैं. यह सिर्फ राजनीतिक विरोध है." वहीं AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस दौरे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और इसे "राजनीतिक नाटक" बताया. उन्होंने कहा कि JPC की पूरी समिति का दौरा होना चाहिए न कि केवल एक भाजपा सांसद और अध्यक्ष का.

ये भी पढ़ें: Who is Anil Bishnoi: कौन हैं अनिल बिश्नोई? जो लॉरेंस की सलमान खान को दी जा रही धमकियों के बीच कर रहा ट्रेंड

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी की पहली प्रतिक्रिया, 'पार्टी मां के समान'
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी की पहली प्रतिक्रिया, 'पार्टी मां के समान'
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात
'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, कही दिल की बात

वीडियोज

Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?
India@2047 Entrepreneurship Conclave: जाने कैसे होगा 'MY भारत' प्लेफॉर्म से युवाओं का विकास !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी की पहली प्रतिक्रिया, 'पार्टी मां के समान'
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सरावगी की पहली प्रतिक्रिया, 'पार्टी मां के समान'
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात
'धुरंधर' के ब्लॉकबस्टर होने पर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, कही दिल की बात
अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम; शेफाली वर्मा को भी खास सम्मान
अकेले कर दिया टीम इंडिया का काम तमाम, अब ICC ने इस प्लेयर को दिया इनाम; शेफाली वर्मा को भी खास सम्मान
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
बिहार BSSC Inter Level 2025: फीस जमा करने की डेडलाइन आज, 18 दिसंबर तक कर सकते हैं फाइनल आवेदन
बिहार BSSC Inter Level 2025: फीस जमा करने की डेडलाइन आज, 18 दिसंबर तक कर सकते हैं फाइनल आवेदन
Video: शादी हो रही है या युद्ध की तैयारी? हाथों में गन लिए दूल्हा दुल्हन ने मारी एंट्री- वीडियो हो रहा वायरल
शादी हो रही है या युद्ध की तैयारी? हाथों में गन लिए दूल्हा दुल्हन ने मारी एंट्री- वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget