एक्सप्लोरर

अस्पताल ने दिया अपडेट- सौरव गांगुली के सीने में अब दर्द नहीं है, दूसरी एंजियोप्लास्टी की ज़रूरत नहीं

वुडलैंड्स अस्पताल ने सौरव गांगुली के हेल्थ बुलेटिन में कहा कि वह पहले से काफी बेहतर हैं और अब उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी नहीं की जाएगी.

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हेल्थ पर वुडलैंड्स अस्पताल ने बड़ा अपडेट दिया है. अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि सौरव गांगली पहले से काफी बेहतर हैं और अब उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी नहीं की जाएगी. बयान में आगे कहा गया कि दादा को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

वुडलेंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ रूपाली बसु ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने आज गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा की और इस पर सहमति बनी कि चूंकि उनकी हालत स्थिर है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है.

बुधवार तक दादा को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

बसु ने बताया कि जाने माने ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. आर. के. पांडा भी ऑनलाइन तरीके से बैठक में शामिल हुए और अमेरिका के एक अन्य विशेषज्ञ से भी फोन पर इस विषय के बारे में चर्चा हुई.

बोर्ड की सदस्य बसु ने बताया, ‘‘मेडिकल बोर्ड में यह आम सहमति बनी कि चूंकि गांगुली की सेहत स्थिर है, सीने में दर्द नहीं है, ऐसे में एंजियोप्लास्टी को फिलहाल के लिए टालना सुरक्षित विकल्प होगा.’’

बैठक में गांगुली के परिजन भी मौजूद थे जिन्हें रोग संबंधी प्रक्रिया और आगे के इलाज की योजना के बारे में बताया गया. बसु ने बताया, ‘‘एंजियोप्लास्टी तो आने वाले कुछ दिन या हफ्तों में करनी ही होगी। उन्हें संभवत: परसों तक अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.’’

दादा तो देश के नायक हैं- अनुराग ठाकुर

इस बीच केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर गांगुली से मुलाकात करने पहुंचे. उन्होंने उम्मीद जताई कि बीसीसीआई अध्यक्ष जल्द ही सामान्य जीवन में लौटेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘दादा तो देश के नायक हैं. उन्होंने क्रिकेट में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और अपने विरोधियों को अनेक बार परास्त किया है. इस बार भी वह ऐसा करेंगे.

ठाकुर ने आगे कहा, ‘‘आज जब मैं सौरव से मिला तो वह मुस्कुरा रहे थे. वह ठीक लग रहे थे. मैं जानता हूं कि वह जल्द ही सामान्य जीवन में लौटेंगे और भारतीय क्रिकेट को नए स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्हें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, पहले तो बीसीसीआई में और फिर देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी.’’

शनिवार को बिगड़ी थी दादा की तबियत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरव गांगुली की शनिवार सुबह अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जब दादा अपने घर पर जिम कर रहे थे, तभी ट्रेडमील पर उनके सीने में दर्द शुरू हो गया. इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद शनिवार शाम को दादा की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से देश में अब तक 38 लोग हुए संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bharat Ki Baat: दिल्ली टू यूपी..डबल इंजन Vs 2 लड़के | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: Trump को Bangladesh पसंद है? | Rahul Gandhi | Seedha Sawal
ABP Report: 'डर' और सरेंडर..संसद में बवंडर! | Rahul Gandhi | PM Modi | Kiren Rijiju | Parliament
Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
'पति को मर्जी से छोड़ सकती हैं मुस्लिम महिलाएं', मौलाना मुफ्ती इफ्राहिम हुसैन ने बताया तरीका
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget