एक्सप्लोरर

Delhi Blast: रोहिणी ब्लास्ट पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, दिल्ली में हाई अलर्ट! NIA करेगी मामले की जांच

Delhi Bomb Blast: सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में देसी बम से धमाके की आशंका जताई गई है. आतंकी साजिश के एंगल पर जांच चल रही है. इस ब्लास्ट के बाद दिल्ली के बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Delhi Bomb Blast: दिल्ली में दिवाली से पहले हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर है. रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ (CRPF) स्कूल के पास रविवार (20 अक्टूबर 2024) को हुए धमाके की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है. इस बीच स्कूल ब्लास्ट पर गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसियों से ब्लास्ट पर रिपोर्ट मांगी है.

एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत FIR दर्ज

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. फिलहाल मौके पर स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एफएसएल और एनएसजी ब्लास्ट की जांच कर रही है. पूरे इलाके को कोर्डन ऑफ करके पूरे इलाके की मैपिंग की जा रही है. तमाम दुकानों के सीसीटीवी सर्च किए जा रहे है ताकि बम प्लांट करने वाले को पहचाना जा सके. दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बड़े बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई है.

फोन का डेटा खंगालने में जुटी जांच एजेंसी

CRPF स्कूल के आसपास के कई किलोमीटर में मौजूद मोबाइल टॉवर पर कल रात (19 अक्टूबर 2024) से लेकर आज सुबह (20 अक्टूबर) 9 बजे तक कितने फोन कॉल्स हुए इसका डेटा खंगालने में टीमें जुटी है. साथ ही पूरे इलाके का डंप डेटा लिया जाएगा, ताकि इस बात का पता चल पाए कि कल रात से लेकर सुबह ब्लास्ट होने तक कितने फोन एक्टिव थे. इसके बाद एक्टिव फोन के बारे जानकारी जुटाई जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को त्योहारों पर दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश के बारे में पहले से खुफिया जानकारी थे, जिसके बाद सभी डिस्ट्रिक्ट को अलर्ट भी किया गया था. अलर्ट के हिसाब से सभी जगह फोर्स की तैनाती भी की गई थी. धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घबरा गए. इसके बाद आकाश में धुएं का सफेद गुबार देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में बदबू फैल गई.

ये भी पढ़ें : Delhi Blast: रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट! आतंकी साजिश के एंगल पर चल रही जांच | जानें 10 बड़े अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार ने वंदे मातरम को दिया राष्ट्रगान के बराबर दर्जा तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- राष्ट्र कोई देवी नहीं...
मोदी सरकार ने वंदे मातरम को दिया राष्ट्रगान के बराबर दर्जा तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- राष्ट्र कोई देवी नहीं...
'विकास भी, विरासत भी', सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
'विकास भी, विरासत भी', सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
महिलाओं में खतना की तुलना पुरुषों से करने पर सीनियर वकील पर भड़का SC, कहा- फैक्ट्स ठीक करिए, मुझे हैरानी है कि...
महिलाओं में खतना की तुलना पुरुषों से करने पर सीनियर वकील पर भड़का SC, कहा- फैक्ट्स ठीक करिए, मुझे हैरानी है कि...
'फव्वारा भी शिवलिंग को कहते हैं...', ज्ञानवापी विवाद पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, योगी सरकार को घेरा
'फव्वारा भी शिवलिंग को कहते हैं...', ज्ञानवापी विवाद पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, योगी सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi
Janhit | Thalapathy Vijay | Tamil Nadu Election: विजय का 'अग्निपथ', नहीं बनेंगे CM? | TVK | DMK
Akhilesh-Mamata Meet: : बंगाल में हार के बाद अखिलेश का ममता को साथ!| TMC | BJP
Suvendu PA Murder | Sandeep Chaudhary: PA हत्याकांड का सबसे सटीक विश्लेषण | West Bengal | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने वंदे मातरम को दिया राष्ट्रगान के बराबर दर्जा तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- राष्ट्र कोई देवी नहीं...
मोदी सरकार ने वंदे मातरम को दिया राष्ट्रगान के बराबर दर्जा तो भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- राष्ट्र कोई देवी नहीं...
ये क्या गुंडागर्दी चल रही है देश में? फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे नारे तो भड़के संजय सिंह
ये क्या गुंडागर्दी चल रही है देश में? फ्लाइट में महुआ मोइत्रा के खिलाफ लगे नारे तो भड़के संजय सिंह
'विकास भी, विरासत भी', सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
'विकास भी, विरासत भी', सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लिखा लेख
ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
Lukkhe Web Series Review: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
लुक्खे रिव्यू: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
Ferrari Price in India: फरारी खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली इनकम, जानिए कितनी आती है EMI?
फरारी खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली इनकम, जानिए कितनी आती है EMI?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
किन देशों के लोगों में थैलसीमिया होने का खतरा ज्यादा, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget