एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी हिंदुओं ने कड़ी सुरक्षा में लाहौर के कृष्ण मंदिर में मनाई होली, भारत में भी हर्षोल्लास से मना त्योहार

पाकिस्तान में इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न गीतों, विशेषकर अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने ‘‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’’ की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाया.

पाकिस्तानी हिंदुओं ने लाहौर के कृष्ण मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास के साथ होली मनाई. होली का समारोह गुरुवार (13 मार्च,2025) को ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) की ओर से आयोजित किया गया था, जो अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल करता है. कृष्ण मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया था. मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल था.

इस मौके पर केक काटा गया और मेहमानों को पारंपरिक मिठाइयां बांटी गई और प्रसाद वितरण किया गया. महिलाओं ने विभिन्न गीतों, विशेषकर अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए गाने ‘‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली’’ की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाया. ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा पाठ और होली समारोह का आयोजन किया गया.

भारत में शुक्रवार (14 मार्च,2025) को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. कई बड़े शहरों में सुबह के समय मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन के साधन बंद रहे. मेट्रो सेवाएं दोपहर के बाद शुरू हुईं. होली और रमजान के महीने में दूसरा जुमा (शुक्रवार की नमाज) इस बार एक साथ पड़े हैं. किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए देश के अनेक राज्यों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और पुलिस बल गश्त करते रहे.

दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. उन्होंने कहा कि  पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है. होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर संभल शहर में पारंपरिक ‘चौपाई का जुलूस’ भी निकाला गया. पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद भड़के दंगों के बाद से संभल में तनाव जैसी स्थिति है. मस्जिद में दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की गई. मस्जिद के सदर जफर अली ने पहले दोनों समुदायों के सदस्यों से होली मनाने और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा करने का आग्रह किया था.

ये भी पढ़ें:

'यूक्रेनी सैनिकों को बख्श दें', डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से की गुजारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु के लग्जरी होटल में छूटी कारतूसों से भरी मैगजीन, अमेरिका से आया NRI गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बेंगलुरु के लग्जरी होटल में छूटी कारतूसों से भरी मैगजीन, अमेरिका से आया NRI गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने सितंबर में नई दिल्ली आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, सालभर में दूसरा दौरा
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने सितंबर में नई दिल्ली आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, सालभर में दूसरा दौरा
शर्मनाक हरकत! पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार, यूजर्स बता रहे- विदेशी एजेंट
शर्मनाक हरकत! पीएम मोदी से सवाल पूछने पर ट्रोल हो रही नॉर्वे की ये पत्रकार, यूजर्स बता रहे- विदेशी एजेंट
Kerala News: मॉडलिंग की आड़ में महिलाओं को विदेश ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
मॉडलिंग की आड़ में महिलाओं को विदेश ले जाकर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

वीडियोज

शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
राजपूतों का नेता बनना चाहते हैं आनंद मोहन? बिहार में क्षत्रिय का दबदबा कितना? समझिए यहां
राजपूतों का नेता बनना चाहते हैं आनंद मोहन? बिहार में क्षत्रिय का दबदबा कितना? समझिए यहां
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
गोबर को जलाकर तैयार करें ये जादुई खाद, भिंडी और साग की पैदावार देखकर हर कोई रह जाएगा हैरान
गोबर को जलाकर तैयार करें ये जादुई खाद, भिंडी और साग की पैदावार देखकर हर कोई रह जाएगा हैरान
Embed widget