नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है. उनके एक करीबी सहयोगी ने यह जानकारी दी है. सहयोगी ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि आज सुबह अपने आधिकारिक निवास पर सैर करते वक्त 65 साल के सिंह का टखना मुड़ गया.

जिसके बाद राजनाथ सिंह को एम्स ले जाया गया जहां उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है. सहयोगी ने कहा कि इसके बाद राजनाथ सिंह वापस घर आ गए हैं. फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.