शिमला: हिमाचल प्रदेश की मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में आज बारिश हुई. वहीं राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई. मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में कल के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

जनजातीय इलाके और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य बर्फबारी हुई. वहीं मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. ऊंचाई वाले क्षेत्र लाहौल और स्पीति में 2.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. रोहतांग पास 15 सेंटीमीटर(सेमी) बर्फ की चादर से लिपटा हुआ है. किलोंग और गोंडला में चार सेमी और तीन सेमी ताजा बर्फबारी हुई.

LIVE: दोपहर बाद दिल्ली में चल सकती हैं तेज हवाएं, बर्फबारी ने रोकी केदारनाथ यात्रा

बता दें कि इस समय उत्तर भारत आंधी-तूफान की चपेट में है. इसकी वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अलर्ट जारी होने के बाद एहतियातन दिल्ली समेत कई जगहों पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं. आज दिल्ली में सेकंड शिफ्ट के स्कूल बंद हैं. वहीं गाजियाबाद, हरिद्वार, देहरादून, हरियाणा समेत कई और जगहों पर स्कूल बंद हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

आंधी-तूफान की चेतावनी: इन राज्यों में कल बंद रहेंगे स्कूल