Himachal Gujarat Result Reaction Live: काउंटिंग के बीच रिवाबा जडेजा की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
Himachal Gujarat Result Reaction 2022 Live: हिमाचल प्रदेश औऱ गुजरात चुनाव के शुरुआती रुझान और परिणाम आना शुरू हो गए हैं. दोनों राज्यों के रिजल्ट अपडेट जानने के लिए ABP न्यूज़ के साथ जुड़े रहें.

Background
Himachal and Gujarat Result 2022 Live: हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे. वहीं गुजरात की 182 विधानसभा सीट में दो चरणों में वोटिंग हुई. पहले फेस में 89 सीटों पर एक दिसंबर को लोगों ने वोटिंग की और दूसरे चरण की 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी. दोनों राज्यों का रिज्लट आना सुरू हो गया है. इस पर पार्टियों के रिएक्शन आने लगे हैं.
गुजरात और हिमाचल चुनाव के परिणाम से तय होगा कि क्या बीजेपी गुजरात में सत्ता बचा पाएगी या फिर कांग्रेस बाजी मारेगी. वहीं इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने वाले आम आदमी पार्टी को भी काफी उम्मीद है. दूसरी ओर हिमाचल में इस बार बीजेपी को उम्मीद है कि रिवाज बदलेगा यानी वो फिर से सत्ता में आएगी और कांग्रेस कह रही कि हर बार की तरह इस बार भी रिवाज नहीं बदेलगा यानी पांच साल बाद वो फिर से वो सत्ता में वापसी करेगी. आप क्या यहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस के वोटों में सेंधमारी करेगी.
एग्जिट पोल से किसे है उम्मीद
एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर के किए एग्जिट पोल में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है. कुल 182 सीटों में से बीजेपी 128 से 140 सीट, कांग्रेस 31से 43 सीट, आप 3 से 11 सीट और अन्य 2 से 6 सीट जीत सकती है. एबीपी न्यूज-सी वोटर एग्जिट पोल में हिमाचल की 68 सीट में से बीजेपी को 33 से 41 सीट, कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिलने का अनुमान हैं. वहीं अन्य को 4 सीटें और आप का खाता नहीं खुला.
यह तो फाइनल रिजल्ट के बाद ही पता लगेगा कि एग्जिट पोल के अनुमान कितने सच होते हैं. शुरुआती रुझान और रिजल्ट के बाद नेताओं के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. एक तरफ जीत रहा दल कह रहा कि यह ही फाइनल रिजल्ट होगा तो वहीं विपक्षी दलों का दावा कि ऐसा नहीं होगा.
Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल में चुनावी नतीजों पर क्या बोले कांग्रेस के आनंद शर्मा
#HimachalPradeshElectionResult | Old Pension Scheme had been demanded by other states too. In Himachal Pradesh, it was demanded by Govt employees and their staff. The reasons will be analysed but Congress has won in north India after several years: Congress MP Anand Sharma (1/2) pic.twitter.com/AIatIC9WZn
— ANI (@ANI) December 8, 2022
Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने क्या कहा
We are leading on 40 seats. We'll implement 10 guarantees in the state. We aren't afraid of 'Operation Lotus', if these figures continue then there won't be any such situation: Congress leader Rajiv Shukla pic.twitter.com/sjxFGMyYg2
— ANI (@ANI) December 8, 2022
Source: IOCL























