नई दिल्ली: देश इस वक्त गर्मी की चपेट में है. हर दिन आसमान से आफत बरस रही है. तापमान की त्‍यौरियां लगातार चढ़ रही हैं और सूरज आग बरसा रहा है. पूरे देश में ही गर्मी के कारण 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है. हर कोई इस प्रचंड गर्मी से बचने के लिए अपने-अपने तरीकों से नए-नए नुस्खे आजमा रहा है.मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले 3 दिनों तक भीषण हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

देश में जहां एक तरफ लोग इस प्रचंड गर्मी की मार से परेशान हैं तो वहीं देश के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां लोगों को हर साल इसी तरह गर्मी का सामना करना पड़ता है. आज हम आपको भारत के 7 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं...

1- रेंटाचिनटला, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश का यह छोटा सा गांव ग्रीष्मकाल के दौरान अपने उच्च तापमान के लिए प्रसिद्ध है. यहां कभी-कभी तापमान 45 डिग्री को भी पार कर जाता है. मई 2012 में यहां अधिकतम तापमान 52 डिग्री था. रेंटाचिनटला के अलावा भारत के प्रमुख तीर्थ और सांस्कृतिक शहरों में से एक शहर तिरुपति में 35 से 40 डिग्री तक तापमान रहता है. गर्म जलवायु के बावजूद, मई और जून में बड़ी संख्या में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों द्वारा शहर का दौरा किया जाता है.

बता दें कि आन्ध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है. क्षेत्र के अनुसार यह भारत का चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से आठवां सबसे बड़ा राज्य है. इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है. भारत के सभी राज्यों में दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट (972 किमी) यहीं है. आम तौर पर आन्ध्र प्रदेश गर्म शहर है. राज्य की जलवायु का निर्धारण करने में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रमुख भूमिका है. लेकिन आन्ध्र प्रदेश में सर्दियां सुखद होती हैं. यह वह समय है जब राज्य कई पर्यटकों को आकर्षित करता है.

2-भुवनेश्वर, ओडिशा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में गर्मियां में दिन काफी गर्म रहता है. मई और जून में तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है. यहां उच्चतम दर्ज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है. यहां की गर्मी चिलचिलाती धूप में दोपहर को बाहर जाना लगभग असंभव कर देती है. भुवनेश्वर के अलावा टिटिलागढ़ में भी भयंकर गर्मी पड़ती है. 2016 में यहां दर्ज किया गया उच्चतम तापमान 50.1 डिग्री था. थार रेगिस्तान को छोड़कर, टिटिलागढ़ को भारत में सबसे गर्म स्थान माना जाता था.

भारत के पूर्वी तट पर बसे ओडिशा अपने उत्कृष्ट मन्दिरों के लिये विख्यात है. क्षेत्रफल के अनुसार ओडिशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है. ओड़िआ भाषा राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है.

3-डाल्‍टनगंज, झारखंड

झारखंड राज्‍य में डाल्‍टनगंज पलामू जिले का एक शहर है. यहां का तापमान हमेशा नाक चढ़ाए रहता है जबकि गर्मी में तो वह सूरज के साथ सिर आसमान में उठा लेता है. यहां मार्च से लेकर मई तक 40 के ऊपर पारा रहता है और यह 47 डिग्री सेल्सियस भी पहुंच जाता है. अभी ही तापमान यहां आफत बरपा रहा है.

झारखण्ड रज्य की बात करें तो यहां राजधानी रांची है. झारखंड की सीमाएं उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं. लगभग पूरा प्रदेश छोटानागपुर के पठार पर स्थित है. संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में प्रदेश एक अग्रणी राज्य माना जाता है.

बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड प्रदेश बनाया गया था. इस प्रदेश कोऔद्योगिक नगरी कहा जाता है. इस प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में धनबाद, बोकारो एवं जमशेदपुर शामिल हैं.

4- नागपुर, महाराष्‍ट्र

नागपुर को महाराष्‍ट्र के हिस्‍से विदर्भ की राजधानी कहा जा सकता है. यह शहर शुरू से ही बहुत ही गर्म रहा है. तापमान यहां हमेशा चढ़ा रहता है और यहां की गर्मी जानलेवा साबित होती है. यहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाना अभी से शुरू कर दिए हैं. 19 मई 2015 को यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रिकॉर्ड है.

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है. इसकी गिनती भारत के सबसे धनी एवं समृद्ध राज्यों में की जाती है. देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है. इसके पश्चिमी सीमा में अरब सागर है. इसके पड़ोसी राज्य गोवा, कर्नाटक, तेलंगना, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात है.

5- राजगढ़ और चुरु, राजस्थान राजस्थान के शहर राजगढ़ में मई और जून में गर्मी जबरदस्त होती है. यहां तापमान 50 डिग्री तक बढ़ पहुंच जाती है. इसके अलावा राजस्थान के चुरु में भी झुलसाने वाली गर्मी पड़ती है. चुरु जिला रेगिस्‍तान से सटा हुआ है. यहां का अब तक का सबसे अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि इस माह में 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. कई बार रेगिस्‍तान से उठने वाली धूल भरी गर्म हवाएं यहां के वातावरण को बहुत ही रुखा कर देती है. इसके अलावा श्री गंगानगर में अब तक का सबसे अधिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है. इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है. राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है.

6- उत्तर प्रदेश- झांसी

झाँसी की रानी रानी लक्ष्मी बाई के लिए प्रसिद्ध झांसी राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसे अक्सर "बुंदेलखंड का प्रवेश द्वार" कहा जाता है. चूंकि यह कर्क रेखा से लगभग 220 किमी उत्तर में स्थित है, इसलिए इसका तापमान बढ़ जाता है. शहर पठारी क्षेत्र में स्थित है और मई-जून में यहां औसतन तापमान 46 डिग्री रहता है.

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं. इस राज्य की राजधानी लखनऊ है. इस राज्य से अलग कर के 9 नवंबर 2000 को एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया. राज्य की दो प्रमुख नदियां, गंगा और यमुना, इलाहाबाद (प्रयागराज) में मिलती हैं और फिर आगे गंगा के रूप में बहती हैं. राज्य में हिंदी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है.

7-  टिटलागढ़, ओडिशा टिटलागढ़ (तितिलागढ़ भी कहते हैं) ओडिशा के बोलांगिर जिला का एक शहर है. ये शहर भुवनेश्वर विशाखापतनम और विशाखापतनम रायपुर रेलवे मार्ग से जुड़ा हुआ है. यहां का मौसम अपनी गर्मी के लिए जाना जाता है. यहां का पारा गर्मी के दिनों में अक्सर 40 के पार रहता है. ये शहर भी देश के सबसे गर्म इलाकों में शुमार किया जाता है.

दिल्‍ली

देश की राजधानी दिल्‍ली में जितनी कड़ाके की ठंड पड़ती है, उतनी ही तेज यहां गर्मी पड़ती है. सूखी और रूखी हवाएं शरीर का पानी सुखाने के लिए काफी हैं. दिल्‍ली एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद और नोएडा में तापमान 40 के पार ही आंखे दिखाता है और मई के अंतिम छोर पर यह 45 भी पार कर जाता है. दिल्‍ली का तापमान पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ा है.

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी और भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश है. दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं. दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है. यहां बोली जाने वाली मुख्य भाषाएं हैं, हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी है. भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है.

दिल्ली के जलवायु में ग्रीष्म ऋतु एवं शीत ऋतु के तापमान में बहुत अंतर होता है. ग्रीष्म ऋतु लंबी, अत्यधिक गर्म अप्रैल से मध्य-अक्टूबर तक चलती हैं. इस बीच में मानसून सहित वर्षा ऋतु भी आती है. येयहां की गर्मी काफी घातक होती है जिसके कारण खई लोगों की जान चली जाती है.

आधे से ज्यादा देश पर प्रचंड गर्मी की मार, अब तक 30 लोगों की मौत, राजस्थान के चुरु में पारा 50 के पार मोदी सरकार में शामिल होने से मना करने वाले नीतीश का कैबिनेट विस्तार आज, BJP को नहीं मिलेगी जगह- सूत्र तीन भाषा प्रणाली पर सरकार ने दी सफाई, जावड़ेकर बोले- हम किसी पर भाषा थोपना नहीं चाहते

यह भी देखें