एक्सप्लोरर

भारी बारिश और भूस्खलन से सिक्किम में मच गई तबाही, 1500 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, कई लापता, एक की मौत

Sikkim News: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से हालात बिगड़ गए हैं. शनिवार को लाचेन और लाचुंग इलाके में करीब 1,500 पर्यटक फंसे हुए हैं.

Sikkim News: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते हालात गंभीर हो गए हैं. शनिवार को लाचेन और लाचुंग इलाकों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए हैं. मंगन जिले के एसपी सोनम देचू भूटिया ने बताया कि लाचेन में 115 और लाचुंग में 1,350 पर्यटक रुके हुए हैं. भूस्खलन की वजह से दोनों ओर से रास्ते बंद हो गए हैं. सभी पर्यटकों को फिलहाल अपने होटलों में ही रहने की सलाह दी गई है.

गुरुवार रात लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास एक पर्यटक वाहन करीब 1000 फीट गहराई में तीस्ता नदी में गिर गया. इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल में भर्ती किया गया है. वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 8 अब भी लापता हैं.

लापता पर्यटक:

ओडिशा: अजीत कुमार नायक, सुनीता नायक, साहिल जेना, इत्शिरी जेना

त्रिपुरा: देबज्योति जॉय देव, स्वप्निल देब

उत्तर प्रदेश: कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता सिंह

बचाव कार्य पर असर, जलस्तर बढ़ा

भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे बचाव कार्य बाधित हुआ. शनिवार को नदी के किनारे से चार पहचान पत्र और छह मोबाइल बरामद किए गए. जिला कलेक्टर अनंत जैन खुद मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं.

तेज बहाव के कारण मंगन को चुंगथांग से जोड़ने वाला फिदांग बेली ब्रिज भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है. रविवार सुबह से पुल की मरम्मत का कार्य जारी है.

बिजली, पानी और मोबाइल सेवा बाधित

शुक्रवार दोपहर से बाधित बिजली आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल हो गई. मोबाइल नेटवर्क शनिवार दोपहर 3 बजे के आसपास फिर से शुरू हुआ. पेयजल आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें रविवार तक चलती रहीं. हालात को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को किसी भी पर्यटक को परमिट जारी नहीं किया और रविवार के लिए भी कोई परमिट नहीं देने का निर्णय लिया है.

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, घरों में रहें और नदी या अस्थिर ढलानों के पास न जाएं. लगातार हो रही भारी बारिश के कारण और भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
पाइल्स सर्जरी के बाद भी नहीं मिली छुट्टी... लोको पायलट ने पैंट उतारकर दिखा दिए घाव, जानें फिर क्या हुआ?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
घर में सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं ये 3 उपकरण, ध्यान से करें इस्तेमाल
घर में सबसे ज्यादा बिजली खाते हैं ये 3 उपकरण, ध्यान से करें इस्तेमाल
इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट्स के लिए कोंकण रेलवे में बड़ा मौका,20 मार्च तक करें आवेदन
इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट्स के लिए कोंकण रेलवे में बड़ा मौका,20 मार्च तक करें आवेदन
Wisdom Teeth: क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
क्या किसी काम की नहीं होती अकल दाढ़, नेचर ने हमारे मुंह में इसे क्यों रखा?
Embed widget