एक्सप्लोरर

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल: वोटिंग से ठीक 5 दिन पहले तमाम अहम सवालों के जवाब जानने के लिए लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर ABP न्यूज गुजरात का फाइनल ओपिनियन पोल लेकर आया है

नई दिल्ली: इस वक्त गुजरात की जनता पूरे देश को प्रभावित करने वाले सियासी संग्राम की साक्षी बनी हुई है. गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तलवारें खिंची हुई हैं. दोनों दलों के धुरंधर अपने तरकश से हर वो तीर छोड़ रहे हैं जिससे विपक्षी धड़े को चित किया जा सके. वहीं, लोकतंत्र की सबसे ताकतवर ईकाई माने जाने वाली 'जनता' भी इस पूरे राजनीति द्वंद पर गहरी नजर बनाए हुए है. लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, यह तो 18 दिसंबर के गर्भ में छिपा हुआ है. यह चुनाव देश के दो बड़े सियासी दलों की साख का ही सवाल नहीं है, बल्कि इसके नतीजे 2019 लोकसभा चुनाव की पटकथा भी लिखेगा. इसीलिए इस चुनाव को सियासी गलियारे में 2019 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. भारतीय राजनीति की दिशा करने वाले इस चुनावी नतीजे से पहले गुजरात के जनता की नब्ज को टटोलने के लिए एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस ने फाइनल ओपिनियन पोल किया है.

गुजरात चुनाव से पहले एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के मुताबिक गुजरात में मामूली बढ़त के साथ बीजेपी फिर सरकार बना सकती है. इस चुनाव में बीजेपी की चुनौती सत्ता बरकरार रखने की है तो कांग्रेस वापसी के लिए बेताब है. गुजरात विधानसभा चुनाव की हर उठापटक को यहां पढ़ें

किसको कितनी सीटें?

रोज रंग बदलती गुजरात की राजनीति में पूरा देश दिलचस्पी ले रहा है. सभी की जुबान पर एक ही सवाल, किसकी बनेगी सरकार? एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के मुताबिक, बीजेपी को 91 से 99 सीटें, कांग्रेस को 78 से 86 सीटें, अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं. अगर इन आंकड़ों का औसत निकालें तो गुजरात में बीजेपी को 95 सीटें, कांग्रेस को 82 और अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं. यानि बीजेपी एक बार फिर मामूली बढ़त के साथ सरकार बना सकती है. गुजरात के चारो क्षेत्रों के वोट शेयर मिला दिए जाएं तो बीजेपी-43% और कांग्रेस 43% वोट शेयर के साथ आमने-सामने हैं. अन्य के खाते में 14% शेयर जा सकते हैं.

जीएसटी की वजह से किस पाले में हैं व्यापारी?

गुजरात चुनाव में जीएसटी मुद्दों का सरताज बना हुआ है. पीएम मोदी पर हमला करने के लिए राहुल गांधी ने जीएसटी को ब्रह्मास्त्र की तरह इस्तेमाल किया है. उन्होंने बीजेपी पर 'नोटबंदी अस्त्र' से भी हमला किया लेकिन जीएसटी अस्त्र कामयाब होता दिखाई दे रहा है. गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल के मुताबिक जीएसटी से गुजरात के व्यापारी खुश नहीं हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक, 44 प्रतिशत व्यापारी जीएसटी से नाखुश हैं. हालांकि 37 प्रतिशत व्यापारी वर्ग जीएसटी के पक्ष में हैं.

बीजेपी- 40 % (-3) कांग्रेस- 43 % (4)

लेकिन ओपिनियन पोल में 40 प्रतिशत व्यापारियों ने बीजेपी के पक्ष में वोट करने की बात कही जबकि 43 प्रतिशत व्यापारियों ने कहा कि वे कांग्रेस को वोट देना पसंद करेंगे. जीएसटी बना चुनावी मुद्दा, क्या सोच रही है जनता. सियासी संग्राम की पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें.

कौन सी जाति किसके साथ?

एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ओपिनियन पोल के मुताबिक दलित, आदिवासी और पटेल कांग्रेस के साथ दिखाई दे रहे हैं जबकि सवर्ण और कोली बीजेपी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

पटेल- बीजेपी से 2 फीसदी ज्यादा कांग्रेस के साथ सवर्ण- कांग्रेस से 26 फीसदी ज्यादा बीजेपी के साथ कोली- कांग्रेस से 26 फीसदी ज्यादा बीजेपी के साथ दलित- बीजेपी से 18 फीसदी ज्यादा कांग्रेस के साथ आदिवासी- बीजेपी से 18 फीसदी ज्यादा कांग्रेस के साथ

आसान शब्दों में वहां की जाति सियासत को समझिए. दो दशक से बीजेपी का वोटर रहा पटेल समाज कांग्रेस के साथ जाता दिखाई दे रहा है. कोली वोटर कांग्रेस का साथ छोड़ कर बीजेपी के साथ जाता दिखाई दे रहा है. बीजेपी के आदिवासी वोट बैंक में कांग्रेस ने भारी सेंधमारी की है. पिछले सर्वे में आदिवासी समाज के लोग बीजेपी के साथ थे. पूरी डिटेल खबर यहां पढ़ें.

वोटिंग से ठीक 5 दिन पहले तमाम अहम सवालों के जवाब जानने के लिए लोकनीति और सीएसडीएस के साथ मिलकर ABP न्यूज गुजरात का फाइनल ओपिनियन पोल लेकर आया है. इसके लिए ABP न्यूज-CSDS ने 23 से 30 नवंबर के बीच 50 विधानसभा क्षेत्रों के 200 बूथों पर जाकर 3655 लोगों की चुनाव को लेकर राय जानी.

गुजरात चुनाव ओपिनियन पोल

  • गुजरात में बीजेपी को 95 सीटें, कांग्रेस को 82 और अन्य के खाते में 5 सीटें जा रही हैं. ऐसे में  बीजेपी एक बार फिर बनाएगी सरकार.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • गुजरात के चारो क्षेत्रों के वोट शेयर मिला दिए जाएं तो बीजेपी-43% और कांग्रेस 43% वोट शेयर के साथ आमने-सामने हैं. अन्य के खाते में 14% शेयर जा सकते हैं. 
  • गुजरात के चारो रिजन को मिला कर ओपिनियन पोल के आंकड़े. दोनों पार्टियों के बीत कांटे की टक्कर

         बीजेपी-43%           कांग्रेस%

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • मध्य गुजरात में बीजेपी मामूली अंतर से आगे, जानें वोट शेयर बीजेपी- 41% कांग्रेस- 40%
  • मध्य गुजरात में कुल 40 सीटें हैं. यहां के ग्रामीण इलाकों में 47% के साथ कांग्रेस आगे है. बीजेपी को ग्रामीण इलाकों में 43% वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है.
  • वहीं मध्य गुजरात के शहरी इलाकों में बीजेपी 35% के साथ आगे हैं. यहां कांग्रेस 20% वोट शेयर के साथ काफी पीछे है.
  • दक्षिण गुजरात में भी बीजेपी को झटका लग सकता है, कांग्रेस आगे निकल रही है. जानें क्या हैं वोट शेयर? कांग्रेस- 42% बीजेपी- 40%

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • दक्षिण गुजरात में कुल 35 सीटें हैं. यहां के ग्रामीण इलाकों में 44% के साथ बीजेपी आगे है. कांग्रेस को ग्रामीण इलाकों में 42% वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है.
  • वहीं दक्षिण गुजरात के शहरी इलाकों में कांग्रेस 43% के साथ आगे हैं. यहां बीजेपी 36%  वोट शेयर के साथ काफी पीछे है.
  • उत्तर गुजरात में  बीजेपी को झटका लग सकता है,  कांग्रेस आगे निकल रही है. जानें क्या हैं वोट शेयर?     

        कांग्रेस- 49% 

       बीजेपी- 45%

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  •    उत्तर गुजरात इलाके में अहमदाबाद और गांधीनगर जैसी सीटें आती हैं. इसके ग्रामीण इलाकों में 56% वोट शेयर के साथ कांग्रेस आगे है. वहीं 50% वोट शेयर के साथ शहरी इलाकों में बीजेपी आगे है.
  • सौराष्ट्र- कच्छ में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल रही है. जानें क्या हैं वोट शेयर? बीजेपी- 45% कांग्रेस- 39%

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र जहां कुल 54 सीट हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 49% वोट शेयर के कांग्रेस आगे है और 43% वोट शेयर के साथ बीजेपी पीछे है.
  • गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ के शहरी क्षेत्र की बात करें तो यहां 46% वोट शेयर के साथ बीजेपी आगे और 30% वोट शेयर के साथ कांग्रेस पीछे है.
  • पटेल समुदाय में हार्दिक पटेल की लोकप्रियता अगस्त में 61%, अक्टूबर में 64 % और नवंबर में घटकर 58% रह गई है. ये आंकड़े बताते हैं कि हार्दिक पटेल की लोकप्रियता घट गई है.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • गुजरात का दलित समाज कांग्रेस के साथ है.  बीजेपी से 18% ज्यादा दलित कांग्रेस के साथ जा सकते हैं.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • कोली समाज कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी की ओर झुकता नजर रहा है. यहां भी बीजेपी कांग्रेस के 26% ज्यादा आगे है.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • सवर्ण बीजेपी के साथ होंगे और इस मामले में कांग्रेस से बीजेपी 26% आगे है यानि बीजेपी के खाते में कांग्रेस की तुलना में 26 फीसदी ज्यादा सवर्ण होंगे.
  • ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल
  • अगर आज की तारीख में चुनाव होते हैं तो पटेल समुदाय बीजेपी से 2% ज्यादा कांग्रेस के साथ होगा.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • आदिवासी बीजेपी से 18% ज्यादा कांग्रेस के साथ जा सकते हैं.
  • जीएसटी ने गुजरात में 44% व्यापारियों को नाखुश किया है वहीं महज  37 % व्यापारी ही इससे खुश हैं.
  • मेहनत के बावजूद बीजेपी के लिए बुरी खबर है, व्यापारियों को खुश नहीं कर पाई बीजेपी.

ABP न्यूज फाइनल ओपिनियन पोल- 95 सीटों के साथ गुजरात में फिर खिल सकता है कमल

  • GST  को लेकर गुजरात के 37 फीसदी कारोबारी खुश हैं तो वहीं 44 फीसदी व्यापारी नाखुश हैं.

(नोट- यह आर्टिकल लाइव लिखा जा रहा है, इसलिए इसे रिफ्रेश करके आप नई जानकारी पाते रहें.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget