एक्सप्लोरर

गुजरात के शख्स ने फर्जी पासपोर्ट पर कर डाली 3 देशों की यात्रा, लुक-आउट सर्कुलर के बावजूद करता रहा ट्रैवल

गुजरात के एक शख्स को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वो फर्जी पासपोर्ट पर ट्रैवल कर रहा था. जांच से पता चला है कि इसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है.

Gujarat Man Travels On Bogus Passport: मूल रूप से गुजरात के एक 32 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर 3 देशों में घूमने के मामले में मुंबई में गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान गुजरात (Gujarat) के खेड़ा जिला के निवासी मुजीब हुसैन के रूप में हुई है. मुजीब हुसैन पर आरोप है कि उसने पिछले पांच सालों में फर्जी पासपोर्ट से तीन देशों की यात्रा की.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुजीब हुसैन ने पुलिस को बताया कि वो 2010 में एक स्टूडेंट वीजा पर यूनाइटेड किंगडम (UK) गया था और वीजा समाप्त होने के बाद से वो वहां अवैध रूप से काम कर रहा था. सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, '2018 में वो पुर्तगाल जाने में कामयाब रहा, जहां उसने एक एजेंट के माध्यम से पासपोर्ट प्राप्त किया. इस पासपोर्ट का उपयोग करके उसने भारतीय वीजा प्राप्त किया और कम से कम तीन बार देश की यात्रा की और फ्रांस भी गया.'

पुर्तगाली सरकार ने जारी किया था लुक-आउट सर्कुलर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुजीब हुसैन को बुधवार (1 फरवरी) दोपहर 1.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया. मुजीब ने एयरपोर्ट पर ही अपना पुर्तगाली पासपोर्ट जमा करवाया. जिसमें उसका नाम सुल्तान फकीर मोहम्मद लिखा हुआ था. वहीं जब कस्टम अधिकारी ने डेटा चेक किया तो पता चला कि पुर्तगाली सरकार ने उसके खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर जारी किया हुआ है.

2018 में लिया फर्जी पासपोर्ट, 3 बार भारत भी आया

लुक-आउट सर्कुलर में कहा गया कि एक व्यक्ति ने नकली पहचान का उपयोग करके 2018 में फर्जी पासपोर्ट प्राप्त किया था. ये देखने के बाद जब पुलिस और इमिग्रेशन के अधिकारियों ने उसकी यात्रा का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि उसने 2019, 2020 और 2022 में भारत की यात्रा की थी. फर्जी पासपोर्ट से ही वो लंदन भी गया था.

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

अधिकारी ने कहा, 'हम पुर्तगाल, ब्रिटेन और साथ ही फ्रांस में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो पांच साल तक फर्जी पासपोर्ट पर कैसे यात्रा करता रहा... हम पुर्तगाली अधिकारियों के संपर्क में हैं.' बता दें कि मुजीब हुसैन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेज के बेईमानी से उपयोग के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम, 1937 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Terror Threat In Mumbai: मुंबई में आतंकी हमले की धमकी, खुद को तालिबानी बताने वाले ने भेजा NIA को मेल, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget