एक्सप्लोरर

Centre On Wheat Production: गेहूं की किल्लत की अटकलों पर सरकार ने लगाया विराम, कहा- देश में है गेहूं का पर्याप्त स्टॉक

गेहूं की किल्लत की अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार ने कहा कि इस साल गेहूं की पैदावार और सरकारी ख़रीद लक्ष्य से कम होने की संभावना है लेकिन देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक है.

Govt. On Wheat Production: सरकार ने गेहूं की किल्लत की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इस साल गेहूं की पैदावार और सरकारी ख़रीद लक्ष्य से कम होने की संभावना है लेकिन देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक है. खाद्य मंत्रालय के मुताबिक इस साल किसानों को प्राइवेट व्यापारियों से एमएसपी से ज़्यादा कीमत मिल रही है और इसलिए किसान सरकार को कम गेहूं बेच रहे हैं. हालांकि इसके चलते आने वाले समय में गेहूं की कीमत बढ़ने का भी अंदेशा है. 

खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, इस साल (2022-23) गेहूं की सरकारी ख़रीद 1.95 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो पिछले साल (2021-22) के मुकाबले आधे से भी कम है. पिछले साल गेहूं की सरकारी ख़रीद 4.33 करोड़ टन थी. हालांकि सरकार के पास पहले से 1.90 करोड़ टन का बफ़र स्टॉक है जिसे मिलाकर 3.85 करोड़ टन का स्टॉक होगा. अगर खाद्य सुरक्षा और सितंबर तक लागू मुफ़्त अनाज जैसी योजनाओं को मिला भी दें तो 3.05 करोड़ टन गेहूं ख़र्च होने का अनुमान है. 

गेहूं के उत्पादन में कमी और सरकारी खरीद में कमी की आशंका के बीच आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीएमओ को एक पत्र लिखकर इस बारे में कदम उठाने के सुझाव दिए हैं. सरकार से किसानों को गेहूं पर 500 रुपये बोनस दिए जाने की मांग की गई है, ताकि किसान सरकार को गेहूं बेचे और सरकार के पास गेहूं का भंडारण पर्याप्त मात्रा में हो सके.

प्राइवेट व्यापारियों को गेहूं बेच रहे हैं किसान

सरकार के मुताबिक इसकी वजह ये है कि इस साल कई किसान अपना गेहूं सरकार को न बेचकर प्राइवेट व्यापारियों को बेच रहे हैं क्योंकि उन्हें निर्धारित एमएसपी से काफ़ी बेहतर क़ीमत मिल रही है. सरकारी अनुमान के मुताबिक़ प्राइवेट व्यापारी किसानों को गेहूं के लिए प्रति किलो 21-24 रुपए दे रहे हैं जबकि निर्धारित एमएसपी 20.15 रुपए प्रति किलो है. खासकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में किसानों को ऊंची क़ीमत मिल रही है. हालांकि किसानों को ऊंची कीमत मिलने का दूसरा पहलू ये है कि इसके चलते आने वाले दिनों में गेहूं की कीमत बढ़ सकती है.

उसकी वजह ये है कि जब प्राइवेट व्यापारी अपना गेहूं बाज़ार में उतारेंगे तो ऊंची क़ीमत पर बेचेंगे. सरकार ये तो मान रही है कि कीमत बढ़ेगी लेकिन ज़्यादा कीमत मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है. वहीं इस साल जल्दी गर्मी आने और कुछ अन्य कारणों से गेहूं का उत्पादन लक्ष्य से करीब 65 लाख टन कम होने का अनुमान है. पहले 11.13 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान था जबकि अब 10.5 करोड़ टन रहने का अनुमान है. 

भारत के व्यापारियों को गेहूं निर्यात करने का मौक़ा मिला

खाद्य सचिव ने बताया कि रूस यूक्रेन संकट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में गेहूं की कमी से जो अवसर पैदा हुए हैं उससे भारत के व्यापारियों को गेहूं निर्यात करने का मौक़ा मिला है. अबतक 40 लाख टन गेहूं के निर्यात का ऑर्डर आ चुका है जिनमें मिश्र और टर्की जैसे देश शामिल हैं. गेहूं के उत्पादन में कमी और सरकारी खरीद में कमी की आशंका के बीच आरएसएस से जुड़े भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीएमओ को एक पत्र लिखकर इस बारे में कदम उठाने के सुझाव दिए हैं. सरकार से किसानों को गेहूं पर ₹500 बोनस दिए जाने की मांग की गई है ताकि किसान सरकार को गेहूं बेचे और सरकार के पास गेहूं का भंडारण पर्याप्त मात्रा में हो सके. 

यह भी पढ़ें.

Amit Shah Bengal Visit: बंगाल में अंतर्कलह और दलबदल से जूझ रही BJP, विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमित शाह का दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

Bhilwara Violence: जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में तनाव, एक समुदाय के दो युवकों पर हमला, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
केरलम की नई सरकार में किसे मिलेगी CM की कुर्सी, कांग्रेस के तीन नेताओं का नाम रेस में सबसे आगे
US Iran War: ‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय...’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय...’, ईरान-US तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम गीत, थलपति विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?
तमिलनाडु CM के शपथ ग्रहण में गाया गया पूरा वंदे मातरम, विजय ने भाजपा को क्या दिया मैसेज?
PM Modi Telangana: 'जैसे मनमोहन सिंह के समय गुजरात मॉडल बना, वैसे ही तेलंगाना...', मोदी के सामने ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी?
'जैसे मनमोहन के समय गुजरात मॉडल बना, वैसे ही...', मोदी के सामने ये क्या बोल गए रेवंत रेड्डी?

वीडियोज

“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
क्या खत्म होने वाला है अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध? तेहरान के इस कदम ने बढ़ाई उम्मीद
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS-IPS अधिकारियों का किया तबादला
RCB vs MI 1st Innings Highlights: शुरुआत और अंत दोनों खराब, तिलक-नमनधीर चमके; मुंबई ने RCB को दिया 167 का लक्ष्य
शुरुआत और अंत दोनों खराब, तिलक-नमनधीर चमके; मुंबई ने RCB को दिया 167 का लक्ष्य
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'मौका मिलते ही साथी की पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस को लेकर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
'मौका मिलते ही पीठ में घोंपा छुरा', PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज, DMK को लेकर क्या कहा?
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
बेजुबान पर टूटा भीड़ का कहर, पत्थरों और डंडों से पीट-पीटकर आवारा कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
एक छोटी APK File बना सकती है आपको कंगाल! जानिए कैसे फोन हैक कर रहे हैं साइबर ठग
Embed widget