नई दिल्ली: 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है. वहीं आज से वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है. वेलेंटाइन डे को लेकर लव कपल्स पहले से ही घूमने जाने या कुछ खास करने का प्लान बना लेते हैं. लेकिन जो लोग सिंगल हैं उनको ये लिए ये वीक और वेलेंटाइन डे का दिन कुछ खास नहीं होता है. सिंगल लोगों को इस बार गूगल ने भी ट्रोल किया है.

गूगल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया. ये ट्वीट वेलेंटाइन डे को लेकर सिंगल लोगों के बारे में है. गूगल ने 'दिल चाहता है' फिल्म का 'तनहाई' गाना रिकमेंड किया है.

वहीं यूट्यूब इंडिया के ऑफिशियल पेज पर भी इसको लेकर रिप्लाई आया है. यूट्यूब इंडिया ने गूगल की तरह ही एक पोस्ट को ट्वीट किया लेकिन ये पोस्ट सिंगल लोगों के सपोर्ट में था.

वहीं लोगों ने भी गूगल और यूट्यूब इंडिया के ट्विट्स को देखते हुए वेलेंटाइन डे को लेकर ट्वीट करना शुरू किया. लोगों को भी गूगल और यूट्यूब इंडिया का ये मजाक पसंद आ रहा है.

— kumar Vikash (@vickey124harina) February 5, 2020

ये भी पढ़ें-

NRC-CAA लागू होने के बाद आज पहली बार असम जाएंगे पीएम मोदी, कोकराझार में करेंगे रैली

Delhi Election: चुनाव से ठीक पहले रिश्वत लेते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के OSD गिरफ्तार