पणजी: गोवा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. पूर्व सीएम दिगंबर कामत ने आज पर्चा भी पर्चा भरा. कांग्रेस ने 40 में से अभी 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

कांग्रेस की पहली लिस्ट में चार पूर्व सीएम को जगह दी गई है.  कांग्रेस के अलावा आज बीजेपी ने भी गोवा के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है.

गोवा में विधानसभा की 40 सीटों में से बीजेपी ने 29 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है.  गोवा में 4 फरवरी को पंजाब के साथ विधानसभा चुनाव होंगे.

गोवा में 29 में से 18 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. इस बार गोवा में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिवसेना गठबंधन के बीच चौतरफा लड़ाई से चुनाव रोचक होंगे.