नई दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने 15 जून की रात गलवान घाटी में भारत-तीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा, गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच एक रहस्यमय आग की वजह से हिंसक झड़प हुई. ये आग चीनी सैनिकों के टेंटों में लग गई थी.
वीके सिंह ने क्या-क्या कहा है?
जनरल वीके सिंह ने बताया, भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल पर बातचीत में ये फैसला हुआ था कि बॉर्डर के पास कोई भी सैनिक मौजूद नहीं होगा. लेकिन जब 15 जून की शाम कमांडिंग ऑफिसर बॉर्डर पर चेक करने गए तो देखा कि चीन के सभी लोग वापस नहीं गए थे. वहां चीनी सैनिकों का तंबू मौजूद था. कमांडिंग ऑफिसर ने तंबू हटाने के लिए कहा. इस बीच जब चीनी सैनिक तंबू हटा रहे थे, तभी अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हो गई. भारतीय सैनिक चीनियों पर हावी हो गए. दोनों देशों ने अपने और लोग बुलाए. हिंसक झड़प के दौरान चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए. ये बात सही है.
यह भी पढ़ें-
सीमा विवाद के बीच तिब्बत में मार्शल आर्ट ट्रेनर भेज रहा है चीन, कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं?
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अनंतनाग एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर
