सफदरजंग एयरपोर्ट की IT बिल्डिंग में आग के बाद अफरातफरी, दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला गया. यह आग दोपहर करीब 3 बजकर 24 मिनट पर लगी थी. आग बुझाने का काम अभी भी जारी है.

दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट की आईटी बिल्डिंग में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दोपहर को आग लग गई. आग लगने के फौरन बाद दमकल की छह गाड़ियां उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई.
शार्ट सर्किट के कारण लगी आग ने एक कमरे से दूसरे कमरे को चपेट में लेते हुए पूरी बिल्डिंग को लिया आगोश में. अभी तक इसमें से 50 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. आग से ज्यादा धुआं फैल रहा है. अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला गया.
अग्निशमन विभाग के पास दोपहर 3.24 बजे आग लगने के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और अंदर फंसे हुए सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. इस बारे में और अधिकारी का अभी इंतजार है कि आखिर इस आग के पीछे क्या वजह है और इसमें कितने का क्या नुकसान हुआ है.
Delhi: Fire breaks out at IT building of Safdarjung Airport, six fire tenders rushed to the site for firefighting pic.twitter.com/fDLD6BgLOe
— ANI (@ANI) June 14, 2021
ये भी पढ़ें: Retail inflation spikes: खुदरा मुद्रास्फीति मई में उछलकर 6.3 प्रतिशत हुई, छह महीने में सबसे ऊंची दर
Source: IOCL


























