नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों महिला चोर गैंग का बोलबाला है. ये महिलाएं इतनी शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देती हैं कि हर कोई हैरान है. तीन कैमरों में कैद चोरी की वारदात ने दिल्ली की पुलिस को भी हैरान करके रख दिया है.
कैसे दिया चोरी को अंजाम
ये महिला गैंग दिल्ली के एक मॉल में चोरी करती हैं. ये महिलाएं रात के रात के अंधरे में एक दुकान के सामने जुटती हैं. तीन महिलाएं शॉल और चादर निकालकर खड़ी हो जाती हैं. इन चादरों को पीछे तीन महिलाएं शटर को तोड़कर मॉल में दाखिल हो जाती हैं.
25 हजार रुपए की रकम पर किया हाथ साफ
मॉल में दाखिल होते ही ये शातिर तरीके से लॉकर को तोड़ने में जुट जाती है. महिला चोर गैंग की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.
पुलिस के मुताबिक, इन चोरनियों के गैंग ने दिल्ली के एक मॉल से 25 हजार की रकम चुराई है. पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर इन चोरनियों की तलाश कर रही है.
यहां देखें वीडियो
