एक्सप्लोरर

अनशन पर बैठे किसानों संग नए साल में क्या करेगी सरकार? केंद्रीय कृषि मंत्री ने बता दिया प्लान

Farmers Protest:पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा बयान दिया है.

Farmers Protest: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार (1 जनवरी) को कहा कि सरकार पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करेगी और उसी के अनुरूप कदम उठाएगी. 

गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत के बारे में पूछने पर कृषि मंत्री ने कहा, "उच्चतम न्यायालय जैसा निर्णय दे रहा है, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी." एक ओर जहां प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र से उनके साथ बातचीत करने का अनुरोध किया है, वहीं मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मौजूदा समय में मामले पर गौर कर रही है. 

'हर मंगलवार मिलते हैं कृषि निकायों से'

मंत्री ने कहा कि वह हर मंगलवार को विभिन्न कृषि निकायों से मिलते रहे हैं और उनकी चिंताओं पर चर्चा करते रहे हैं. मंत्री की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उच्चतम न्यायालय एक महीने से अधिक समय से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने के निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की अपील करने वाली याचिका पर सुनवाई करने वाला है. 

26 नवंबर से निश्चितकालीन अनशन पर हैं जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं ताकि केंद्र पर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं. उस समय सुरक्षा बलों द्वारा दिल्ली की ओर उनके मार्च को रोक दिया गया था. 

28 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल को अस्पताल नहीं ले जाने के लिए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई, जबकि उसने 70 वर्षीय व्यक्ति के लिए चिकित्सा सहायता का विरोध करने के आंदोलनकारी किसानों के इरादे पर संदेह जताया.पंजाब सरकार ने 31 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता स्वीकार करने पर सहमति व्यक्त की है,बशर्ते केंद्र बातचीत करने के उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर ले. 

अधिकारियों के साथ हुई बैठक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने नए साल के पहले दिन बुधवार को अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और 31 मार्च तक कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्रित लक्ष्य निर्धारित किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हुमायूं कबीर के 2 हजार करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उनके साथ हमारा...'
हुमायूं कबीर के 2 हजार करोड़ वाले स्टिंग पर अमित शाह ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उनके साथ हमारा...'
रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे 26 भारतीयों की वापसी पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, परिवार ने लगाया है जबरन सेना में भर्ती किए जाने का आरोप
रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे 26 भारतीयों की वापसी पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, परिवार ने लगाया है जबरन सेना में भर्ती किए जाने का आरोप
West Bengal Elections: BJP सांसद दिनेश शर्मा ने बंगाल में सपा का क्यों लिया नाम? हुमायूं कबीर के स्टिंग पर बोले- 'वह बड़ा नेता...'
BJP सांसद दिनेश शर्मा ने बंगाल में सपा का क्यों लिया नाम? हुमायूं कबीर के स्टिंग पर बोले- 'वह बड़ा नेता...'
जज कैश कांड : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया तो संसद में पद से हटाने के लिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी
जज कैश कांड : जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया तो संसद में पद से हटाने के लिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी

वीडियोज

Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump
Iran US-Israel Ceasefire: ईरान vs इजरायल...सीजफायर को Netanyahu तोड़ने पर क्यों तुले? | Trump
Sandeep Chaudhary : SIR में हेरा-फेरी...TMC के साथ खेला? | Derek O'Brien |TMC Vs ECI | BJP | Bengal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच कब तक चलेगा सीजफायर? ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बता दिया
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच कब तक चलेगा सीजफायर? ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बता दिया
राज्यसभा सांसद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'पहले हम...'
राज्यसभा सांसद का शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'पहले हम...'
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
इस्लामाबाद में इधर जंग रोकने पर बड़ी बैठक, उधर भारत और अमेरिका के बीच हो गई बड़ी डील, जानें क्या है
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2026: KKR को हराकर LSG ने 'प्वाइंट टेबल' में लगाई छलांग, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
'आप हमसे पूछ तो लेते', IVF की खबरों पर अपनी तस्वीर देख भड़के दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
Explained: सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में सम्राट, मंगल पांडे समेत 5 बड़े नामों का क्या होगा?
सरप्राइज नेता चुनकर खेला करेगी BJP! बिहार CM की रेस में 5 बड़े नामों का क्या होगा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही Mahindra Scorpio N 2026, जानें कब तक होगी लॉन्च?
दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ जल्द आ रही Mahindra Scorpio N 2026, जानें कब तक होगी लॉन्च?
Embed widget