एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसानों की मौत पर राहुल गांधी का निशाना, पूछा- और कितने अन्नदाता देंगे कुर्बानी?

सरकार किसानों के आगे झुकने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं किसान भी पीछे नहीं हट रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध कर रहे हैं. पिछले 23 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि सरकार किसानों के आगे झुकने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं किसान भी पीछे नहीं हट रहे हैं. वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कई किसानों की जान भी जा चुकी है. जिसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से किसानों का मुद्दा उठा रहे हैं. कांग्रेस मोदी सरकार को किसान विरोधी भी कह चुकी है. वहीं कृषि कानूनों पर विरोध के दौरान कई किसानों ने अपनी जान भी गंवाई है. अब राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?'

Farmers Protest: किसानों की मौत पर राहुल गांधी का निशाना, पूछा- और कितने अन्नदाता देंगे कुर्बानी?

कई लोगों की मौत

दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले 23 दिनों से विरोध कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले. हालांकि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार कर चुकी है. इसके बाद भी किसान अपनी मांग मनवाने के लिए लगातार विरोध कर रहे हैं. कृषि कानूनों पर विरोध के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कूच के बाद से पंजाब के अब तक 22 किसान की मौत हो चुकी है.

हाल ही में टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहा 38 वर्षीय एक किसान गुरुवार की सुबह मृत मिला. भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहन) के नेता शिंगारा सिंह के मुताबिक बठिंडा जिले के तुंगवाली गांव के जल सिंह और उनके भाई कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं शिंगारा सिंह ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने और जल सिंह के परिवार के एक सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने बताया कि पंजाब के अभी तक 20 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है. इनकी मौत प्राकृतिक कारणों या सड़क हादसे में हुई है. बता दें कि केंद्र सरकार सितंबर में पारित किए तीन नए कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है. वहीं प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉर्पोरेट पर निर्भर हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता का बड़ा बयान, कहा- किसान आंदोलन में विदेशी फंडिंग, पाकिस्तान से भी आ रहा पैसा मध्य प्रदेश: आज किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे PM मोदी, किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी 1600 करोड़ की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget