एक्सप्लोरर

Farmers Protest: हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई रास्ते बंद, जानिए- किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की क्या तैयारियां हैं

12 कंपनी फ़ोर्स बाहर से बुलाई गई है, जिनमे सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान हैं. इतना ही नही करीब 1200 दिल्ली पुलिस कर्मी भी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मे तैनात रहेंगे.किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग बाधित रहेगा. प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में "किसान रैली" को लेकर किए गए एलान पर दिल्ली पुलिस "हाई अलर्ट" हो गई है. और अपने अपने जिला बॉर्डर पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. खासकर बड़ी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है, जिससे की यह पता चल सके की उनमें भर कर लोग तो नही आ रहे हैं. कल दोपहर बाद से ही पुलिस कर्मियों को लगा दिया गया है. इतना ही नहीं रात में अलग-अलग जिला पुलिस की टीम बॉर्डर एरिया पर चेकिंग बढ़ा दी.

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और नई दिल्ली जिला के डीसीपी डॉक्टर सिंघल ने बताया की प्रतिबंधित जगहों पर पुलिस की तरफ से बोर्ड बनाकर भी लगाया गया है. जिस पर लिखा है कि "यहां धारा 144 लागू है" यहां पर एकत्रित होना और किसी भी तरह के प्रदर्शन करने पर पाबंदी है. "किसान रैली" के लिए जो परमिशन मांगी गई थी, उसे पहले ही रिजेक्ट किया जा चुका है.

इन सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात

नॉर्थ जिला के डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया की उन्होंने रात में ही "हाईवे पेट्रोलिंग" के अलावा "जैगुआर टीम" को भी तैनात कर दिया है. मेन-मेन पॉइंट पर और खासकर जो फ्लाई ओवर हैं, उनके पास पुलिस की चेकिंग रात भर की जाती रही. खासकर नार्थ जिला के तारा चौक, लोहे का पुल, गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर, लाल किला चौक, ओल्ड वजीराबाद ब्रिज, सिगनेचर ब्रिज, बुरारी, रूपनगर आदि महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस की तैनाती देर शाम से ही कर दी गई थी. एसीपी ऑपरेशन जयपाल सिंह रात भर महत्वपूर्ण पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते रहे.

क्या है दिल्ली पुलिस की तैयारी?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज होने वाले किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है. 12 कंपनी फ़ोर्स बाहर से बुलाई गई है, जिनमे सीआरपीएफ और आरएएफ के जवान हैं. इतना ही नही करीब 1200 दिल्ली पुलिस कर्मी भी नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मे तैनात रहेंगे. जिनमे दूसरी डिस्ट्रिक्ट के पुलिसकर्मी भी है. कुल मिलाकर नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट और आसपास करीब 2500 पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी जिनमे परमिल्ट्री फ़ोर्स भी शामिल है. इतना ही नही सभी बॉर्डर को भी सील किया गया है. प्रोपर चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को आने दिया जाएगा. दिल्ली अधिकारियों का कहना है कि सभी किसान संगठनों को बता दिया गया है कि दिल्ली में किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नही है.

दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग बाधित रहेगा. प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है. जिन्हें चंडीगढ़ जाना है तो वह खरखौदा से रोहट नहर पुल से बड़वासनी से गन्नौर के रास्ते जीटी रोड से जाएंगे. प्रशासन को आशंका कि किसानो की आड़ में असामाजिक तत्व बवाल कर सकते हैं. इस पर नजर रखने के लिए डीसी ने आदेश जारी किए.

यह भी पढें-

किसान आंदोलन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में हुआ बदलाव, इन रूट्स पर बंद रहेगी सेवा

दुनियाभर में कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 12 हजार संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 6 लाख नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget