नई दिल्ली: ट्विटर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और क्रिकेटर गौतम गंभीर के बीच खूब जुबानी जंग हुई है. गौतम गंभीर के एक ट्वीट पर उमर अब्दुल्लाह ने उन्हें जवाब दिया था इसके बाद दोनों के बीच तीखे संवाद हुए.
दरअसल, गंभीर ने हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर मन्नान बशीर वानी की हत्या के बाद एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने उमर अब्दुल्लाह, महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस और बीजेपी को टैग करते हुए लिखा था कि इन पार्टियों को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए कि एक युवा ने किताब को छोड़कर बंदूक उठा ली.
गंभीर के इस ट्वीट के बाद उमर अब्दुल्लाह उनपर बरस पड़े. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि गंभीर कश्मीर के मैप पर वानी के जिले और घर का पता नहीं लगा पाएंगे, लेकिन वो ऐसा जता रहे हैं जैसे कि उन्हें पता हो कि वानी ने किस कारण आतंक का रास्ता अपना लिया. अब्दुल्लाह ने गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वो कश्मीर के बारे में इतना ही जानते हैं जितना मैं क्रिकेट के बारे में जानता हूं और मैं क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानता हूं.
उमर अब्दुल्लाह के इस जवाब के बाद गंभीर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि आप मैप के बारे में बात मत कीजिए. गंभीर ने कहा कि आप तो कश्मीर की बात पाकिस्तान से करके देश का मैप बदलने पर तुले हुए हैं. क्रिकेटर ने कहा कि आप कश्मीर से बाहर आइए और लोगों को बताइए कि आपने और आपके नेताओं ने कश्मीर के युवाओं के लिए क्या किया है.
यह भी पढ़ें-
BJP नेता ने PM मोदी को बताया भगवान विष्णु का अवतार, कांग्रेस बोली- ये देवताओं का अपमान है UN में भारत की ऐतिहासिक जीत, मानवाधिकार परिषद में मिली जगह जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, आतंकी जहूर ढेर देखें वीडियो-