- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. यदि कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं.
- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं.
- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें.
- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.
- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें. अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं.
- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं. शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है.
- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें.
कश्मीर में फिर लगे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में केंद्र
एबीपी न्यूज़ | 10 May 2018 08:11 PM (IST)
बता दें कि कल भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में 4.8 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. ये झटके करीब शाम 8 बजे आए हैं. जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. बता दें कि कल भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में 6.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं. भूकंप के दौरान सतर्कता से जुड़ी कुछ जरूरी बातें: