पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई. सुबह लगभग 6:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.
इस घटना में अभी तक किसी तरह के क्षति की कोई खबर नहीं है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार की सुबह को भी 4.1 तीव्रता के भूकंप यहां महसूस किए गए थे. सभी लोग सुरक्षित हैं और सुनामी के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है.
जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इससे पहले एक अप्रैल को 20 से अधिक भूकंप के छोटे झटके इसी क्षेत्र में देखे गए थे. हालांकि, इसमें भी किसी के हताहत होने की कोई खबरें नहीं थी.
हिमाचल हाईकोर्ट से अभिनेता जितेन्द्र को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न के 48 साल पुराने मामले में FIR खारिज
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को फिर दी चुनौतीJ&K: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोपालपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा