एक्सप्लोरर

कपड़े, फार्मा और भोजन... भारत पर कल से लागू होगा ट्रंप का एक्स्ट्रा टैरिफ; किन चीजों पर मिलेगी छूट?

Trump 50 Percent Tariff: अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया कुल 50 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही अमेरिकी टैरिफ झेलने वाले देशों की लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो जाएगा.

अमेरिका ने भारत से इंपोर्ट होने वाले सामानों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने को लेकर औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त, 2025 को रात 12:01 बजे (भारतीय समय अनुसार सुबह 9:30 बजे) से प्रभावी होगा. ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह टैरिफ रूस की सरकार की ओर से अमेरिका को दी गई धमकियों से जुड़ा हुआ है और इसी के तहत भारत को निशाना बनाया गया है.

किन-किन सामानों पर रहेगी छूट

नए टैरिफ का असर ज्वेलरी, सी फूड, कालीन, फर्नीचर रसायन, और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. मानवीय सहायता जैसे भोजन, फार्मास्यूटिकल्स जैसे कुछ क्षेत्रों को अभी तक इससे छूट मिली हुई है. जो सामान 27 अगस्त 2025 से पहले जहाज पर लोड होकर ट्रांजिट में है और 17 सितंबर 2025 तक अमेरिका पहुंच जाता है उन समानों पर छूट एक्सट्रा टैरिफ नहीं लगेगा.

किताबें, फिल्में, पोस्टर, रिकॉर्ड्स, फोटो, सीडी, आर्ट वर्क पर अतिरिक्त टैरिफ की छूट रहेगी. कुछ खास सेक्टर जिन्हें अन्य कार्यकारी आदेश में पहले ही शामिल किया गया है, जैसे लोहा, स्टील, एलमुनियम, यात्री वाहन, कॉपर प्रोडक्ट इन सामानों पर छूट रहेगी.

भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक

डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत अपने कृषि और डेयरी के मार्केट में अमेरिका को एंट्री दे, लेकिन मोदी सरकार ने साफ किया है वह देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएगी. 

चीन और वियतनाम के बाद भारत, अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसकी हिस्सेदारी 9 फीसदी है. पिछले पांच वर्षों में, भारत ने चीन की कीमत पर अमेरिका में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है, जो 6 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो गई है, जबकि चीन की हिस्सेदारी 38 फीसदी से घटकर 25 फीसदी रह गई है.

ये भी पढ़ें : ट्रंप के 50% टैरिफ से भारत को एक्सपोर्ट में कितना नुकसान? चीन और वियतनाम उठा सकते हैं फायदा; जानें कैसे

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget