नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीवाली मनाने के लिए उत्तराखंड में हैं. जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा के नजदीक हर्षिल में आईटीबीपी के जवानों संग दिवाली मनाई. जवानों के साथ कुछ वक्त बिताने के बाद पीएम मोदी केदारनाथ के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने केदरानाथ मंदिर में पूजा की. पीएम मोदी ने मंदिर पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की.
केदारनाथ में 2013 में विनाशकारी बाढ़ आई थी. प्रधानमंत्री पिछली बार केदारनाथ अक्टूबर 2017 में गए थे. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से दिवाली की शुभकामनाओं के जवाब कहा था कि हर साल मैं अपने सीमावर्ती इलाके में जाता हूं और अपने जवानों को हैरान करता हूं. इस साल भी बहादुर जवानों के साथ मनाउंगा. उनके साथ वक्त गुजारना खास होता है.
PM Modi Kedarnath Visit Live Updates
# केदारनाथ मंदिर दर्शन के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू की. पूजा से पहले विकास कार्यों का जायजा लिया.
# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचे. थोड़ी देर में मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आचार्य बालकृष्ण आदि मौजूद हैं.
# पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर ITBP जवानों संग दीवाली मनाई, अब केदारनाथ के लिए रवाना हुए.
# पीएम मोदी उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे, एक घंटा रूक कर ITBP जवानों के साथ दीवाली मनाएंगे. उसके बाद केदारनाथ जाएंगे.
# देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ देर में केदारनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे.
# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीवाली की शुभकामनाएं दी. ट्वीट कर कहा- ''दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए.''
साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. 2015 में दीवाली पर वह पंजाब सीमा पर गए थे. इसके अगले साल प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने एक चौकी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के कर्मियों के साथ वक्त बिताया था. मोदी ने पिछले साल प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी चौथी दीवाली जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ मनाई थी.
दीवाली आज, जवानों संग दीप जलाएंगे PM मोदी, भारत-पाक के सैनिकों ने एक दूसरे को बांटी मिठाइयां
