नई दिल्ली: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आराधना में पूर्वी भारत डूबा है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पटना में डूबते सूर्य को अर्घ्य दने की तैयारी हो रही है. चार दिन के छठ पर्व में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है. कल सुबह उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ छठ पर्व संपन्न हो जाएगा. इस मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के यहां भी यह पर्व मनाया जा रहा है. लालू यादव के बड़े और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने तस्वीरें शेयर की. तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''छठ मैया की भक्ति में सरोबार माता जी. घर ही नहीं हमारा पुरा बिहार छठमय हो चुका है.''   इस मौके पर राजधानी दिल्ली में भी लोगों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया. वहीं यूपी में भी लोगों ने अर्घ्य दिया. ये त्योहार बिहार, यूपी और झारखंड में विशेष तौर पर मनाया जाता है. इसके अलावा ओडिशा और कर्नाटक में भी लोगों ने डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया.