एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

सर्वे के मुताबिक 74% लोगों ने माना लालू के कारण गठबंधन टूटा जबकि 24% लोगों ने नीतीश को जिम्मेदार बताया. 71% लोग मानते हैं कि बीजेपी के साथ नीतीश का जाना सही है जबकि 28 % लोग नीतीश के इस फैसले को गलत मान रहे हैं.

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे के 15 घंटे के भीतर ही बीजेपी के सहयोग से एक बार फिर मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली. नीतीश ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद महागठबंधन तोड़ने के अपने फैसले को सही ठहराया. अब बिहार के इस सियासी भूकंप पर आम लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए एबीपी न्यूज-सी वोटर ने एक सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक महागठबंधन टूटने के लिए लालू यादव को 74 % लोगों ने जिम्मेदार माना है.

महागठबंधन में झगड़े के लिए कौन जिम्मेदार है? ABP न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन में झगड़े के लिए कांग्रेस का समर्थन करने वाले 50% लोग लालू यादव को तो 50% ही नीतीश कुमार को भी जिम्मेदार मानते हैं. बीजेपी का समर्थन करने वाले 88.7 % लोग लालू को तो 10.1 %  नीतीश को विवाद के लिए जिम्मेदार मानते हैं. यहां सबसे अहम बात यह सामने आई है कि आरजेडी का समर्थन करने वाले 42% लोग महागठबंधन में झगड़े के लिए लालू को और 56.8% नीतीश को जिम्मेदार मानते हैं. जेडीयू के समर्थकों के बीच नीतीश कुमार का समर्थन बरकरार है. करीब 82% जेडीयू समर्थक झगड़े के लिए लालू को तो 16.7 % नीतीश को जिम्मेदार मानते हैं.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार क्या बीजेपी के साथ जाकर नीतीश कुमार ने अच्छा किया? ABP न्यूज-सी वोटर के सर्वे की मुताबिक कांग्रेस का समर्थन करने वाले 40%, बीजेपी के 92.1%, आरजेडी के 29.6%, जेडीयू के 74.6% और अन्य करीब 69.9% लोगों का मानना है कि नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ जाकर अच्छा कदम उठाया है.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

क्या नीतीश कुमार को मध्यावधि चुनाव में जाना चाहिए था? सर्वे में कांग्रेस का समर्थन करने वाले 50%, बीजेपी के 26.4%, आरजेडी के 45.7%, जेडीयू के 33.3%, अन्य 28.7% लोग मानते हैं कि महागठबंधन तोड़ने के बाद मध्यावधि चुनाव होना चाहिए था.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार क्या तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था? एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, आरजेडी के समर्थकों का भी मानना है कि तेजस्वी यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था. कांग्रेस का समर्थन करने वाले 55%, बीजेपी के 92.6%, आरजेडी के 69.1%, जेडीयू के 88.2%, अन्य 74.1% लोगों का मानना है कि तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

क्या लालू यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं? एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्व के मुताबिक, कांग्रेस का समर्थन करने वाले 60%, बीजेपी के 20.3%, आरजेडी के 72.8%, जेडीयू के 39% और अन्य करीब 25.9% लोग मानते हैं कि लालू यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

2019 के लोकसभा चुनाव में आप किसे वोट देंगे, नीतीश-बीजेपी या आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को? इस सबसे बड़े सवाल पर सर्वे की मानें तो कांग्रेस का समर्थन करने वाले 20%, बीजेपी के 80.4%, आरजेडी के 12.2%, जेडीयू के 62.8% और अन्य 34.1 % लोग बीजेपी-नीतीश गठबंधन को 2019 के लोकसभा चुनाव में वोट देने की बात स्वीकार कर रहे हैं. अर्थात करीब 55 % लोग बीजेपी-नीतीश को 2019 में वोट देंगे. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस का समर्थन करने वाले 60%, बीजेपी के 13%, आरजेडी के 65.6%, जेडीयू के 22.7% और अन्य 17.7 % लोग आरजेडी-कांग्रेस को अपना मत देने की बात कह रहे हैं. यानि करीब 28.2% वोट 2019 में आरजेडी-कांग्रेस को मिलता दिख रहा है.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

यदि महागठबंधन बरकरार रहता तो 2019 में आप किसे वोट देते? सर्वे की मानें तो यदि महागठबंधन बरकरार रहता तो 2019 में कांग्रेस का समर्थन करने वाले 65%, बीजेपी के 6.1%, आरजेडी के 80.2%, जेडीयू के 50.4% और अन्य 21% लोग महागठबंधन को वोट देते.

ABP न्यूज़-C Voter सर्वे: 74 % लोगों ने माना गठबंधन टूटने के लिए लालू जिम्मेदार

कैसे हुआ सर्वे?

यह सर्वे 27 जुलाई 2017 को 228 विधानसभा क्षेत्रों में 1071 लोगों से मिलकर किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
भारतीय जहाजों पर अमेरिका के हमले... लेकिन हमारे Compromised PM, राहुल गांधी ने साधा जबरदस्त निशाना
भारतीय जहाजों पर अमेरिका के हमले... लेकिन हमारे Compromised PM, राहुल गांधी ने साधा जबरदस्त निशाना
ममता हमारी नेता हैं, न कि अभिषेक बनर्जी या कोई और… TMC में फूट के बीच दीदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा
ममता हमारी नेता हैं, न कि अभिषेक बनर्जी या कोई और… TMC में फूट के बीच दीदी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा
TMC बागी सांसदों ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात, इधर भड़क उठे कीर्ति आजाद; बीजेपी पर साधा निशाना
TMC बागी सांसदों ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात, इधर भड़क उठे कीर्ति आजाद; बीजेपी पर साधा निशाना

वीडियोज

Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive
नए अवतार में दिखी Tata Sierra EV, जल्द होगी Launch #autolive
Mannat:😱Vikrant की जिंदगी में हुई Manyata की एंट्री, Mannat के सिंदूर पर मंडराया सौतन का साया #sbs
'है जवानी तो इश्क होना है' में Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने बटोरी वाहवाही

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गधों के ऊपर टिकी पाकिस्तान की इकोनॉमी, जानें अब शहबाज सरकार उठाने जा रही कौन सा बड़ा कदम
गधों के ऊपर टिकी पाकिस्तान की इकोनॉमी, जानें अब शहबाज सरकार उठाने जा रही कौन सा बड़ा कदम
BSP की ना के बावजूद AIMIM से फिर मिला गठबंधन का ऑफर, क्या मानेंगी बसपा चीफ मायावती?
BSP की ना के बावजूद AIMIM से फिर मिला गठबंधन का ऑफर, क्या मानेंगी बसपा चीफ मायावती?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 1: कंगना की अदद हिट की हसरत पूरा कर पाएगी 'भारत भाग्य विधाता'? जानें कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?
कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या बांग्लादेश के नाहिद राणा बन गए नंबर-1?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 5 गेंदबाज, क्या नाहिद राणा बन गए नंबर-1?
Explained: मस्क के एक ट्रिलियन डॉलर, गिनेंगे तो लगेंगे 31,700 साल, 60 साल तक दुनिया खाएगी भरपेट खाना, भारतीयों को मिलेंगे 60000
एलन मस्क के एक ट्रिलियन डॉलर से क्या-क्या मुमकिन? 31,700 साल में गिनती और हर भारतीय को 60 हजार रुपए
Exclusive: बागी शताब्दी ने टीएमसी टूट के लिए फोड़ा अभिषेक पर ठीकरा, बताया- ममता ने क्यों नहीं…
Exclusive: बागी शताब्दी ने टीएमसी टूट के लिए फोड़ा अभिषेक पर ठीकरा, बताया- ममता ने क्यों नहीं…
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर
ममता बनर्जी की बढ़ी मुसीबत, साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर
Embed widget