एक्सप्लोरर

समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'

TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर सवाल किया कि क्या हम संसद को एक गहरे और अंधेरे से भरे चेंबर में बदल रहे हैं?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने शनिवार (3 अक्टूबर, 2026) को 2026-27 के लिए राज्यसभा के विभागवार आठ स्थायी संसदीय समितियों के पुनर्गठन के बाद किसी की भी अध्यक्षता AITC को न मिलने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इस मुद्दे को उठाते हुए राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र भी लिखा है.

राज्यसभा के सभापति को लिखे गए पत्र में तृणमूल कांग्रेस (AITC) के सांसद डेरेक ओब्रायन ने सवाल किया, ‘क्या हम संसद को एक गहरे और अंधेरे से भरे चेंबर में बदल रहे हैं?’ उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा के अधिकार क्षेत्र में आने वाली 8 विभागों से जुड़ी संसदीय स्थायी समितियों में से किसी में भी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) को सही प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है.’

सभापति को लिखे पत्र में क्या बोले TMC सांसद?

TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने अपने पत्र में कहा, ‘राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी है, उसके बाद कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और AITC तीसरी सबसे पार्टी है. फिर भी जिन्हें 2024-25 और 2025-26 में लगातार दो सालों तक समितियों का अध्यक्ष बनाया गया था, उन्हें अब हटा दिया गया है. 2019 में जब हम राज्यसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थे, तब भी हमें संसदीय समिति के अध्यक्ष का पद नहीं दिया गया था.’ 

उन्होंने कहा, ‘कुछ सालों के बाद इस प्रक्रिया को ठीक किया गया, लेकिन अब फिर से वही स्थिति वापस आ गई है. असल में इन्हीं और कई अन्य कारणों की वजह से यह कहना जरूरी हो गया है कि संसद को एक गहरे और अंधेरे चेंबर में बदला जा रहा है.’

पत्र में TMC सांसद ने दिए चार उदाहरण

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा, ‘स्थायी समितियों की अध्यक्षता के चुनाव के तरीके के अलावा, यहां चार और उदाहरण हैः

  • 2004-09 के बीच हर 10 में से 6 विधेयकों को जांच के लिए समितियों को भेजा जाता था. वहीं, 2019-24 के बीच हर 10 विधेयकों में से सिर्फ दो विधेयक जांच के लिए समितियों के पास भेजे गए.
  • वर्तमान में पारित होने वाले हर 10 में से चार विधेयकों को अध्यादेश के रूप में लाया जाता है. इसके उलट, 20 साल पहले यह संख्या हर 10 बिल में से 2 विधेयकों को अध्यादेश के रूप में लाया जाता था.
  • पहली लोकसभा में संसद औसतन 45 दिनों तक बैठक करती थी. दूसरे और तीसरे सत्र के दौरान लोकसभा औसतन 36 दिनों तक बैठी. वहीं, 2016-24 के बीच 17वें लोकसभा के दौरान यह औसत घटकर 18 दिन रह गया.
  • लोकसभा में उपसभापति का पद साल 2019 से खाली पड़ा हुआ है.

TMC के किन-किन सांसदों से छिनी संसदीय समिति की अध्यक्षता

लोकसभा और राज्यसभा में 2026-27 के लिए स्थायी संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया गया. इस प्रक्रिया के तहत ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद, जो रसायन और उर्वरक संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष थे, की जगह इस साल TMC की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

वहीं दूसरी तरफ, वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष के रूप में TMC की राज्यसभा सांसद डोला सेन की जगह इस साल BJP के राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है.

यह भी पढ़ेंः संसदीय समिति: शशि थरूर को फिर बड़ा पद, कीर्ति आजाद को झटका, JDU को क्या मिला?

पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, 'मेरी चेतावनी है कि तुम...'
राहुल गांधी को CM हिमंत बिस्वा सरमा का अल्टीमेटम, 'मेरी चेतावनी है कि तुम...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
PM मोदी की लीडरशिप के 25 साल पूरे होने पर बोले राघव चड्ढा - 'दिलचस्प बात है कि...'
PM मोदी की लीडरशिप के 25 साल पूरे होने पर बोले राघव चड्ढा - 'दिलचस्प बात है कि...'
24 घंटे में दो बार राहुल-प्रियंका गांधी डिटेन, दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष का हाई-वोल्टेज ड्रामा
24 घंटे में दो बार राहुल-प्रियंका गांधी डिटेन, दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष का हाई-वोल्टेज ड्रामा
Advertisement

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget