नई दिल्लीः कल छठ पूजा के चलते राजधानी दिल्ली के सभी स्कूलों और सरकारी दफ्तरों की छुट्टी रहेगी. लोक आस्था का महापर्व छठ देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है और दिल्ली में भी इस त्यौहार को मनाया जा रहा है. महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार यानी कल से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है. नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खाई जाती है.
दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ के लिए एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के मौके पर 13 और 14 नवंबर को विशेष यातायात इंतजाम और पाबंदियों के बारे में एक एडवाइजरी जारी की.
उत्तराखंड में भी छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश उत्तराखंड सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहने की घोषणा की है. अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी द्वारा यहां जारी आदेश के मुताबिक छठ पूजा पर मंगलवार 13 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. हालांकि, इस आदेश में बैंकों, कोषागारों तथा उपकोषागारों को शामिल नहीं किया गया है. पहले छठ पूजा पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था, जिसे संशोधित कर सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है.
आज खरना की प्रथा निभाई जा रही है. इस दिन गुड़ और चावल की विशेष खीर बनाई जाती है. व्रती के खाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रूप में बांटते हैं. भगवान सूर्य को समर्पित छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है. इस मौके पर पहले दिन डूबते सूर्य और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इस साल 13-14 नवंबर को छठ पूजा है.
दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ के लिए एडवाइजरी जारी की दिल्ली यातायात पुलिस ने छठ पूजा के मौके पर 13 और 14 नवंबर को विशेष यातायात इंतजाम और पाबंदियों के बारे में सोमवार को एक एडवाइजरी जारी किया.
पुलिस ने यात्रियों को बाहरी रिंगरोड पर मुकरबा चौक से चंदगी राम अखाड़ा, वजीराबाद पुल, आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास की सड़कों, पुश्ता रोड (खजूरी खास/शास्त्री पार्क), कालिंदी कुंज पुल (दोनों तरफ से) समेत कुछ सड़कों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. परामर्श के अनुसार यमुना नदी के बड़े घाटों, भलस्वा झील और हैदरपुर नहर जैसे जलाशयों के आसपास की सड़कों पर सामान्य यातायात के प्रभावित होने की संभावना है.
हालांकि, नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के आसपास के क्षेत्रों में यातायात पाबंदियां नहीं होंगी. परामर्श में लोगों से सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली मेट्रो जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है.
छठ महापर्व पर कौमी एकता का नजारा, व्रतियों के जाने वाले रास्ते को साफ करते दिखीं मुस्लिम महिलाएंChhath Puja 2018: नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू