नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय(डीयू) छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं. ABVP को जोरदार झटका लगा है. चार से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाए ABVP को NSUI को पटखनी दे दी है. इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद भी झटक लिया है. ABVP नीचे से दो सीट जीती है. सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP ने जीत दर्ज की है.

पिछली बार ABVP ने तीन सीटें जीतीं थी, जबकि NSUI महज़ संयुक्त सचिव पद पर ही जीत दर्ज कर सकी थी.

किस पर पद से किसे मिली जीत

अध्यक्ष – रॉकी तूसीद- एनएसयूआई

उपाध्यक्ष- कुनाल शहरावत- एनएसयूआई

सचिव- महामेधा नागर- एबीवीपी

संयुक्त सचिव- उमा शंकर- एबीवीपी

LIVE UPDATES-

    • वहीं एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा जमा लिया है. एनएसयूआई के कुनाल शहरावत ने एबीवीपी के पार्थ राणा को हरा दिया है.
    • इस जीत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ''बोल कि लब आज़ाद हैं तेरे! एनएसयूआई की शानदार जीत, बीजेपी और एबीवीपी को बड़ा झटका.'' उन्होंने यह भी कहा, ''राष्ट्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी को खारिज किया गया है.''
    • उपाध्यक्ष पद और संयुक्त सचिव पद भी एनएसयूआई आगे है.

 

  • दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ABVP को बड़ा झटका, अध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार रॉकी तूसीद ने जीत हासिल कर ली है. चार साल बाद इस पद पर NSUI ने कब्जा किया है.
  • दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में  सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार महामेधा नागर को जीत मिली है.
  • ABVP सिर्फ सचिव पद पर आगे है.
  • अब तक की गिनती के मुताबिक, अध्यक्ष समेत चार में से तीन पदों पर NSUI आगे है.
  • अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से जहां रजत चौधरी मैदान में है तो वहीं एनएसयूआई से रॉकी तूसीद मैदान में हैं.

ABVP अध्यक्ष - रजत चौधरी उपाध्यक्ष पार्थ राणा सचिव- महामेधा नागर उपसचिव- उमा शंकर

NSUI अध्यक्ष - रॉकी तूसीद उपाध्यक्ष - कुनाल शहरावत सचिव- .मीनाक्षी मीणा उपसचिव- अविनाश यादव

बता दें कि रॉकी का नामांकन रद्द हो गया था, लेकिन हाईकोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ा था.

एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए रॉकी तुसीद, उपाध्यक्ष पद के लिए कुणाल सहरावत और मीनाक्षी मीणा तथा अविनाश यादव को क्रमश: सचिव और संयुक्त सचिव के पद के लिए उम्मीदवार बनाया हैं. एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए रजत चौधरी जबकि उपाध्यक्ष ,सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए क्रमश: पार्थ राणा, महामेधा नागर और उमा शंकर को उम्मीदवार बनाया है.

एसएफआई ने अध्यक्ष पद के लिए रफात आलम को उम्मीदवार बनाया है जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र कुमार और सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए क्रमश: कोलीशेट्टी लक्ष्मी तथा रोशन को उम्मीदवार बनाया है.