नई दिल्ली: मौसम विभाग की ओर से कई प्रदेशों में भारी बारिश और भयंकर आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है. इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रोजाना कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों से एहतियात बरतने को कहा है.

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि रोजाना सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले मौसम का मिजाज देख लें. यातायात पुलिस ने सड़कों पर तैनात बलों को सजग रहने के लिए कहा है. विभाग ने कहा कि गिरे हुए पेड़ों को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए.

आंधी-तूफान की चेतावनी: इन राज्यों में कल बंद रहेंगे स्कूल

यातायात पुलिस ने कहा कि नियमित सफर करने वाले मुसाफिरों को आंधी के दौरान सफर नहीं करने की सलाह दी गई है. आंधी या बारिश होने की स्थिति में जो लोग अपनी गाड़ी सड़क पर रोक देते हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वह टिन वाली छतों, पेड़ों या बिजली की तारों के नीचे न खड़े हों.

राजस्थान पर मंडरा रहा तूफान का खतरा कम हुआ, चेतावनी बरकरार

मुसाफिरों से कहा गया है कि वह कंक्रीट ढांचों के नीचे ही पनाह लें. ड्राइवरों को गाड़ी चलाते वक्त डिपर और पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. परामर्श में कहा गया है कि मुसाफिर “ मौसम संबंधी खबरों की जानकारी रखें और उस हिसाब से यात्रा की योजना बनाएं.”

UPDATE: पाक से चली तूफानी हवा, मौसम विभाग ने कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड को किया अलर्ट, बाकी राज्य ना डरें

बता दें कि पिछले हफ्ते आंधी-तूफान के चलते पांच राज्यों में कम से कम 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 अन्य घायल हो गए थे.