नई दिल्ली : जेब काटने के संदेह में हिरासत में लिए गए दो व्यक्ति रविवार शाम रहस्यमय परिस्थितियों में कनाट प्लेस पुलिस थाने की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब दस बजे हुई. दोनों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के मियांवाली इलाके में रात को गैंगवार, एक पुलिसवाले समेत 3 की मौत, एक कॉन्स्टेबल घायल
दोनों पर मोबाइल फोन चुराने की कोशिश करने का आरोप था
उन्होंने बताया कि दोनों पर मोबाइल फोन चुराने की कोशिश करने का आरोप था. उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाने लाया गया. उन्हें जमीन पर बिठाने के बाद एक पुलिस कर्मी उनके ब्यौरे लिख रहा था.
यह भी पढ़ें : मुरादाबाद: 13 साल लड़की की उस्तरे से गला काटकर हत्या की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार
दूसरी मंजिल की ओर भागे और एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की
दोनों किसी तरह दूसरी मंजिल की ओर भागे और एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की. जब भागने का रास्ता नहीं मिला तो दोनों नीचे कूद गए. पुलिस के अनुसार, उन्हें मामूली चोट आई है. उन्हें पकड़ लिया गया और अस्पताल ले जाया गया.
