नईदिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज पर तकरार बढ़ती जा रही है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार केंद्र से 22 रुपए में प्याज खरीदकर 24 रुपए में बेचकर मुनाफा कमाना चाहती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा किया है कि हम जल्द ही दिल्ली में सस्ता प्याज बेचेंगे.

प्याज पर मुनाफा कमाना चाहती है केजरीवाल सरकार- मनोज तिवारी

सीएम केजरीवाल के इस वादे पर दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है, ‘’जो प्याज़ दिल्ली सरकार को 22 रुपए किलो मिल रहा है, उसको 24 रुपए प्रति किलो बेच रही है. यानी केंद्र सरकार से मिले प्याज़ पर भी केजरीवाल सरकार 2 रुपए प्रति किलो मुनाफा कमाना चाहती है.’’

प्याज और पेट्रोल की महंगाई से देश बेहाल, हिमाचल में सेब से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है प्याज

केजरीवाल ने किया था दिल्ली में सस्ती प्याज बेचने का एलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राशन की दुकानों और मोबाइल वैनों के जरिये सस्ती दर पर प्याज बेचेगी. उन्होंने कहा कि सरकार प्याज की खरीद कर रही है और उसे सस्ते दामों पर बेचेगी. केजरीवाल ने कहा, ‘‘सरकार प्याज की खरीद कर रही है. इसकी बिक्री दस दिन में शुरू होने की उम्मीद है. इस प्याज का दाम 24 रुपये किलो होगा. सरकार प्याज की बिक्री उचित दर दुकानों और मोबाइल वैन के जरिये करेगी.’’

मदर डेयरी और सफल आउटलेट्स पर सस्ती मिल रही है प्याज

बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 अगस्त को फ़ैसला किया था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में नैफेड सफल और मदर डेयरी जैसे दुकानों से सस्ता प्याज़ मिलेगा. ये भी तय हुआ था कि प्याज का दाम किसी भी कीमत पर 23.90 से ज़्यादा नहीं होगा. तभी से मदर डेयरी और सफल आउटलेट्स पर प्याज़ 23.90 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है.

यह भी पढ़ें-

पठानकोट, श्रीनगर में एयरबेस या सुरक्षा मुख्यालय पर मजदूर बनकर हमला कर सकते हैं आतंकी, सेना की खुफिया विंग का अलर्ट

दिल्ली के किराएदारों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, सस्ती बिजली के लिए लगाए जाएंगे प्रीपेड मीटर

चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़िता गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

बाबा रामदेव का दावा- गांधी परिवार नहीं चाहता था मोदी-शाह जिंदा रहे, चिदंबरम लगवाना चाहते थे उन्हें फांसी