कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कल यानि शनिवार (6 जून) को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है और इसमें जल्द सुनवाई की मांग की गई थी. हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है.

Continues below advertisement

किसने दाखिल की याचिकादिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिका पर तय समय के मुताबिक ही सुनवाई होगी. बता दें कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में मांग की गई है कि आंदोलन के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइंस का पालन किया जाए. कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ये याचिका सेव इंडिया फाउंडेशन नाम के संगठन की ओर से दायर की गई है.

जंतर मंतर पर तगड़ा विरोध प्रदर्शनबता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और वो 6 जून की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे. दिल्ली के जंतर मंतर पर दीपके बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. हालांकि इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अभी तक इजाजत नहीं ली गई है.

Continues below advertisement

अभिजीत दीपके ने क्या कहाअमेरिका से अपने देश रवाना होने को लेकर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के लिए निकल गया हूं. मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं. जय भीम. अभिजीत दीपके अमेरिका से कौनसी फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं और कितने बजे दिल्ली में लैंड करेंगे, इसकी जानकारी अभी साफ नहीं है.

सेव इंडिया फाउंडेशनदिल्ली हाईकोर्ट एक मामले में पहले भी सेव इंडिया फाउंडेशन को फटकार लगा चुका है. फरवरी माह में हाईकोर्ट ने संगठन पर मस्जिदों, दरगाहों और वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर बार-बार फर्जी जनहित याचिकाएं (PIL) दायर करने का आरोप लगाया था. हाईकोर्ट ने इसे न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग और साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश करार दिया था.

ये भी पढ़ें 

'मुझे धक्का लगा, इस्तीफा दे रहा हूं...', CM DK शिवकुमार को किसने दिया तगड़ा झटका, डाल दिया रिजाइन