Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की अध्यक्षता में आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) के दुरुपयोग और करोड़ों का ऑफर देकर पार्टी तोड़ने की बीजेपी की साजिश के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया. आप के राज्यसभा सासंद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल सुबह 11 बजे पार्टी के विधायक दल की मीटिंग बुलाई है. जिसमे आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी. साथ ही आप नेता संजय सिंह ने बताया कि PAC ने यह माना कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई और उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी में कुछ भी नहीं मिला.
दिल्ली सरकार गिराने की कोशिशआप नेता संजय सिंह ने बताया कि बीजेपी ने मनीष सिसोदिया को संदेश भिजवाया कि अगर आप आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले आओ, तो हम आपके सीबीआई और ईडी के सारे केस बंद करवा देंगे और आप सरकार गिरा कर आपको सीएम बना देंगे. जब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ऑफर ठुकरा दिया, तब बीजेपी ने पार्टी के विधायकों से संपर्क कर धमकी दी कि आप छोड़कर बीजेपी में आ जाओ तो 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. आप विधायकों को धमकी दी कि नहीं माने तो मनीष सिसोदिया की तरह आपके यहां भी छापे मारेंगे और गिरफ्तार करेंगे. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी असंवैधानिक और भ्रष्ट तरीके से दिल्ली की सरकार गिराने पर आतुर है. हम दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाना चाहते कि सरकार स्थिर है और कोई एमएलए नहीं टूटेंगे.
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और जिस तरीके से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके दिल्ली में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है, उस पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बैठक में पीएसी ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित किया है. आप नेता संजय सिंह ने पारित प्रस्ताव को मीडिया से साझा करते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक झूठी एफआईआर दर्ज की गई. सीबीआई को छापेमारी में कोई अनअकाउंटेड पैसा, जेवर, बेनामी संपत्ति या कोई गलत दस्तावेज नहीं मिला.
पीएम मोदी से क्या अपील की?संजय सिंह ने कहा कि हम पीएम से अपील करना चाहते हैं कि आप अपना पूरा समय राज्यों की सरकारें गिराने और नेताओं के पीछे सीबीआई और ईडी छोड़ने की बजाय जनता की समस्या दूर करने में बिताएं, तो बेहतर होगा. आज देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है जबकि आप अपना पूरा समय जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगा रहे हैं. जनता इनसे यह भी जानना चाहती है कि विधायकों को खरीदने के लिए जो करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं वो कहां से आ रहे हैं. इन्होंने कितना पैसा इकट्ठा कर लिया है.
यह भी पढें-
