एक्सप्लोरर

शीला के 'विकास मॉडल' से केजरीवाल को घेरेगी कांग्रेस, ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में है. इसके जरिए केजरीवाल के कामों को शीला दीक्षित के सीएम रहते हुए कामों के साथ तुलना करके जनता को बताया जाएगा.

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अकेले लड़ने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में है. इसके तहत पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के 'विकास मॉडल' की तुलना केजरीवाल सरकार के प्रदर्शन से करते हुए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद शीला दीक्षित संगठन में नयी जान फूंकने के साथ ही पार्टी के खोए हुए आधार को वापस पाने के मकसद से कम कर रही हैं. ऐसी कोशिशों में यह जनसंपर्क अभियान भी शामिल है जो ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा.

सूत्रों का यह भी कहना है कि आप के साथ गठबंधन की संभावना लगभग खत्म हो जाने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित केजरीवाल को पूरी ताकत के साथ घेरने की तैयारी में हैं ताकि उस निर्णायक वोट बैंक को फिर से कांग्रेस की ओर खींचा जा सके जो कभी उसकी रीढ़ हुआ करता थी.

संगठन और पार्टी के आधार को मजबूत करने के मकसद से ही शीला ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों को दिल्ली के अलग-अलग नगर निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है. राजेश लिलोठिया को उत्तरी दिल्ली, देवेंद्र यादव को दक्षिणी दिल्ली और हारून यूसुफ को पूर्वी दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा, 'अब दिल्ली के लोगों के सामने विकास के दो मॉडल हैं. एक मॉडल शीला दीक्षित का है जिसमें दिल्ली की पूरी तस्वीर बदल गयी. दूसरा मॉडल केजरीवाल का है जिसमें विकास थम गया है.' उन्होंने कहा, 'हम जल्द ही ब्लॉक स्तर पर जाएंगे और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जनता को बताएंगे कि दिल्ली की तरक्की शीला दीक्षित के विकास मॉडल से ही हो सकती है.'

लिलोठिया ने कहा कि पार्टी के आधार को मजबूत करने के मकसद से दिल्ली कांग्रेस की तरफ से शुरू किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पार्टी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

यह भी पढ़ें-

Lunar Eclipse 2019: साल का पहला चन्द्र ग्रहण कल, जानें कब और कहां देखा जा सकेगा यह नजारा किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार कृषि ऋण के लक्ष्य को बढ़ाकर करेगी 12 लाख करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
UP Weather: यूपी में अलविदा कहने को तैयार सर्दी, आज सभी जिलों में आसमान साफ, दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी
यूपी में अलविदा कहने को तैयार सर्दी, आज सभी जिलों में आसमान साफ, दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी
Video: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
First Traffic Signal: दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
Embed widget