एक्सप्लोरर

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ से मिली निजात, T3 पर यात्रियों लिए आया बड़ा अपडेट

Delhi Airport Chaos: दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट करके अब यात्रियों की सुचारु रूप से आवाजाही की जानकारी दी है.

Delhi Airport Crowd: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार (13 दिसंबर) को भारी भीड़ देखने को मिली थी. इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि, अब बड़ा अपडेट सामने आया है. एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अच्छे प्रबंधन के चलते बुधवार (14 दिसंबर) को भीड़ से निजात मिली. टर्मिनल 3 के सभी प्रवेश द्वारों पर बुधवार सुबह यात्रियों की सुगम आवाजाही देखी गई है. 

यात्रियों की ओर से भीड़-भाड़, अराजकता और लंबी कतारों की शिकायतों के बीच, एयरपोर्ट प्रशासन ने दावा किया कि अब यात्रियों की आवाजाही सुचारू हो चुकी है. एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा, "टी3 पर सभी प्रवेश द्वारों पर 0-5 मिनट के औसत प्रतीक्षा समय के साथ यात्रियों की सुचारू आवाजाही देखी जा रही है."

डिजी ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को डिजीयात्रा ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्विटर पर यात्रियों को सलाह देते हुए कहा, "यात्री डिजी ऐप का उपयोग करें, जिससे एंट्री प्वॉइंट पर उनको कम समय में प्रवेश मिल सके." इससे पहले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और गंदगी होने की शिकायत की थी. लोगों ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसकी शिकायत की थी. 

इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की थी एडवाइजरी

मंगलवार (13 दिसंबर) को इंडिगो और एयर इंडिया दोनों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को फ्लाइट के लिए साढ़े तीन घंटे पहले आने को कहा था. दोनों एयरलाइंस ने यात्रियों से सहज सुरक्षा जांच के लिए केवल एक केबिन सामान के साथ आने का आग्रह किया था. एयरलाइंस ने कहा था कि दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य से अधिक यात्री आ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप बोर्डिंग और चेक-इन में अधिक समय लग रहा है.

अचानक एयरपोर्ट पहुंचे थे सिंधिया

12 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर अव्यवस्था की शिकायतें मिलने पर केंद्रीय नागिरक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया औचक ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे. मंत्री के अचानक पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया था. सिंधिया ने एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर अव्यवस्थाओं को देखकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी. इसके बाद मंत्री ने व्यवस्था की कमी को तत्काल सही करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने मंत्री पद की ली शपथ, राज्यपाल से पिता ने की थी सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत
Telangana CM: 'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
'महाभारत के कर्ण की तरह, मैं भी अपने दोस्तों...', किस बात को लेकर तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कही ये बात
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
क्या पत्नी को माननी चाहिए पति की हर बात? हर 3 में 1 Gen Z लड़के ने भरी हामी, 29 देशों में चौंकाने वाला सर्वे
Embed widget