एक्सप्लोरर

मणिपुर के हिंसा पीड़ितों को सुप्रीम कोर्ट जजों का मरहम, 6 जज लीगल-मेडिकल सहायता के लिए करेंगे दौरा

सुप्रीम कोर्ट के 6 वरिष्ठ जजों का एक विशेष दल 22 और 23 मार्च को मणिपुर का दौरा करेगा. इस दौरे का उद्देश्य हिंसा पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करना और उनकी मानवीय आवश्यकताओं का आकलन करना है.

Manipur violence: सुप्रीम कोर्ट के 6 जज मणिपुर जाएंगे. 22 और 23 मार्च को नेशनल लीगल सर्विस ऑथोरिटी (NALSA) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस बी आर गवई के अलावा जस्टिस सूर्य कांत, विक्रम नाथ, एम एम सुंदरेश, के वी विश्वंनाथन और एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर में मौजूद रहेंगे. यह जज लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा और मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे उपायों का जायजा लेंगे.

यह जज लोगों को मुफ्त कानूनी सेवा और मेडिकल सेवा उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे उपायों का जायजा लेंगे. NALSA की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 2023 में हुई हिंसा में मणिपुर में सैकड़ों लोग मारे गए. लगभग 50 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा. अभी भी हजारों लोग राहत कैंप में रह रहे हैं. ऐसे में उन्हें मुफ्त लीगल सेवा के प्रति जागरूक करने और हिंसा पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है. यह कार्यक्रम मणिपुर की स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और NALSA मिल के कर रहे हैं.

NALSA का विशेष अभियान और चिकित्सा सुविधा
मणिपुर हाई कोर्ट के 2 दशक पूरे होने के मौके पर जज राज्य का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज और NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस बी आर गवई कई कानूनी और मेडिकल सहायता कैंप का उद्घाटन करेंगे. चेन्नई से 25 डॉक्टरों की टीम भी लोगों को मेडिकल सहायता देने के लिए वहां पहुंच रही है. यह डॉक्टर 6 दिन तक वहां मौजूद रह कर लोगों की सहायता करेंगे. NALSA हिंसा पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता अभियान चलाएगा. NALSA ने कहा है कि वह अपने घरों से विस्थापित लोगों की वापसी और गरिमापूर्ण ज़िंदगी के लिए प्रयास करता रहेगा. सुप्रीम कोर्ट का यह दल दंगा पीड़ितों की नष्ट या खोई हुई संपत्तियों और निजी दस्तावेजों के समाधान के लिए भी उपाय करेगा.

लोक अदालतों की भूमिका
बता दें कि NALSA के तहत लोक अदालतों ने पिछले वर्ष करोड़ों मुकदमों का निपटारा किया, जिससे अरबों रुपये का राजस्व दिलाया गया. हाल ही में हुई लोक अदालतों में ढाई करोड़ से अधिक मामलों का समाधान किया गया.

यह भी पढ़ेंः 'बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ा तो...' इजराइल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दी धमकी, 44 की मौत

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: मासूमों के दुश्मन...किडनैपर कपल ! | Crime News
Chitra Tripathi: Mumbai का 'King' कौन? क्या लौट रहा Mahayuti का तूफान? | BMC Exit Poll
Sandeep Chaudhary: 10% वोट पर दंगल...2027 में किसका मंगल? विश्लेषकों ने खोला राज | UP News
BMC Election 2026 EXIT Poll: सभी एग्जिट पोल में BJP गठबंधन आगे..ठाकरे ब्रदर्स का खेल खत्म?
Bharat Ki Baat : 27 में Mayawati किसका खेल बिगाड़ेंगी? | Brahman Vote Bank | BSP | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
ईरान में कौन सी मिसाइल से हमला कर सकता है अमेरिका, कितनी मचा सकती है तबाही
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन बारिश की चेतावनी जारी, अभी और बढ़ेगी ठंड
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
नोबेल पुरस्कार मिलते ही खुशी से फूले नहीं समाए ट्रंप, मचाडो के लिए कह गए बड़ी बात
Box Office: कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कृति-धनुष की 'तेरे इश्क में' हुई हिट, जानें- वर्ल्डवाइड कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
कपिल देव ने ड्रेसिंग रूम से दाऊद इब्राहिम को निकाला, जब डॉन के पैसे-पावर सबकी उड़ी धज्जियां
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
खेती की जमीन का कैसे होता है बंटवारा, बेटियों को कैसे मिलता है हिस्सा?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
भारत या ईरान, स्वाद, रंग और खुशबू की कसौटी पर कहां का केसर नंबर वन?
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
6 फुट का 'काला कोबरा' पकड़कर ढींगें हांक रहे थे काका, तीन बार डंसा और हो गई मौत; वीडियो वायरल
Embed widget