एक्सप्लोरर

समुद्री लुटेरों की हालत होगी खराब! 1070 करोड़ में रक्षा मंत्रालय खरीदेगा 14 शिप, जानें क्या है खासियत

Defence Ministry: रक्षा मंत्रालय 14 नए पानी के जहाज खरीदेगा. यह जहाज संकट के समय में जहाजों को सहायता पहुंचाने और समुद्री डकैती विरोधी जैसे अभियानों में अहम भूमिका निभाएंगे.

Fast Patrol Vessels: रक्षा मंत्रालय ने बुधवार (24 जनवरी) को इंडियन कोस्ट गार्ड की क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) के साथ 1,070 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए. इस डील के तहत सरकार 14 फास्ट पेट्रोल वेसल (पानी के जहाज) खरीदेगी.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कई हाई-टेक सुविधाओं और उपकरणों वाले फास्ट पेट्रोल वेसल (FPVs) बहुउद्देशीय ड्रोन, वायरलेस कंट्रोल रिमोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमता से लैस होंगे. ये वेसल बहुआयामी चुनौतियों का सामना करने के लिए तट रक्षकों को अधिक ताकत देंगे.

समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में निभाएंगे अहम भूमिका
बयान में कहा गया कि नए जहाजों को एमडीएल कंपनी स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित करेगी. इन्हें पांच साल में तट रक्षक को सौंप दिया जाएगा. ये जहाज मत्स्य पालन संरक्षण और निगरानी, ​​कंट्रोलिंग और मॉनिटरिंग, ​​तस्करी विरोधी अभियान, सर्च और रेस्क्यू अभियान, संकट में जहाजों को सहायता पहुंचाने और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

इस प्रोजेक्ट से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
बयान में आगे कहा गया कि यह कॉन्ट्रैक्ट आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप देश की स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को बढ़ावा देगा. साथ ही यह प्रोजेक्ट देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगा. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

आत्मनिर्भर बनने के लिए हथियारों के आयात पर रोक
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल 2023 में 98 हथियारों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था. इनमें मानव रहित एरियल सिस्टम, समुद्री निगरानी विमान, युद्धपोत, हेलीकॉप्टरों और टैंकों के लिए विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद, रडार, सेंसर और अन्य उपकरण शामिल हैं.

इस बीच सरकारी कंपनियों और निजी क्षेत्र का रक्षा उत्पादन की वैल्यू पिछले पांच साल में लगभग दोगुनी हो गई है, जिसके चलते सरकार ने सैन्य आयात पर में कटौती करने और हथियारों के निर्यातक में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं.

यह भी पढ़ें- 'हो जाती मौत, अगर...', एक्सीडेंट को लेकर आया ममता बनर्जी का पहला बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
LIVE: शपथ लेने के बाद सचिवालय पहुंचे TVK चीफ विजय, संभाला मुख्यमंत्री का पदभार
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना शुरू....
CM बनते ही विजय ने किया 10 लाख करोड़ के कर्ज का जिक्र तो भड़के स्टालिन, कहा- तुरंत ऐसा कहना....
तमिलनाडु का CM बनने के बाद TVK चीफ विजय ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मैं राज्य के लिए...
तमिलनाडु का CM बनने के बाद TVK चीफ विजय ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- मैं राज्य के लिए...
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान

वीडियोज

UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget