नई दिल्लीः कुछ पाने की ललक और उसे पाने के बाद की खुशी इतनी ज्यादा होती है कि मन में रोका नहीं जा सकता है. मंजिल मिलते ही लोग नाचने गाने लगते हैं. कई बार ऐसा देखा गया है कि मनुष्यों के साथ-साथ जानवर भी अपनी पसंद की चीजें पाकर बहुत खुश होते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा एक मैदान में देखने को मिला जहां एक हीरण करतब दिखाने के बाद उछलने कूदने लगी.
दरअसल, एक वीडियो में दिख रहा है कि फुटबॉल के मैदान में एक हीरण गेंद से खेल रही है. हीरण अपने सर से गेंद को गोल पोस्ट में डाल देती है. जिसके बाद वह उछलते कूदते और इठलाते हुए आगे बढ़ गई. गोल करने के बाद हीरण इतनी खुश थी जैसे वाकई कोई खिलाड़ी गोल करने के बाद खुश होता है.
इस वीडियो को भारतीय वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्विटर पर अपने हैंडल से शेयर किया है. जिसके बाद कई लोगों ने इसे अपने-अपने तरीके से कोट करते हुए वीडियो को रिट्वीट किया.
वीडियो को ट्वीट करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा कि लक्ष्य मिलने के बाद खुश हो जाना चाहिए, भले ही सामने आपका कोई प्रतिद्वंदी हो या नहीं. इस वीडियो के अलावा उन्होंने अपने टाइमलाइन पर कई अन्य जानवारों के भी वीडियो पोस्ट किए है.
ऐसा नहीं कि पहली बार जानवरों का इस तरह का वीडियो सामने आया हो. ऐसा कई बार देखने को मिला है कि लोग ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जनवरों का करतब दिखाते हुए वीडियो शेयर करते हैं.
दिमाग की सेहत को दुरुस्त करने के लिए लाइफस्टाइल में करें बदलाव
