एक्सप्लोरर

साइरस मिस्त्री कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने पालघर कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Cyrus Mistry Death: महाराष्ट्र में 4 सितंबर 2022 को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी. उसमें मिस्त्री समेत 2 लोगों की मौत हो गई थी.

Cyrus Mistry Car crash case: टाटा संस (TATA Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की हुई कार दुर्घटना में मौत मामले पर पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर की है. पुलिस की ओर से यह चार्जशीट बुधवार, 4 जनवरी को महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) जिले की अदालत में दायर की गई. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि चार्जशीट 152 पन्नों की है.

तकरीबन 4 महीने पहले टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके एक सहयात्री की कार दुर्घटना में जान चली गई थी. साइरस मिस्त्री 54 साल के थे. उनके साथ जानलेवा हादसा पिछले साल चार सितंबर को तब हुआ जब उनकी लग्जरी कार मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग से गुजरते समय सूर्या नदी पर एक पुल पर डिवाइडर से टकरा गई थी. उस घटना में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की जान गई थी, जबकि कार चला रही अनाहिता पंडोले (55) और डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

5 नवंबर को दर्ज किया गया था केस

इस मामले में पालघर जिला देहा पुलिस ने 5 नवंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304-ए (लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना या आम लोगों के चलने के मार्ग पर गाड़ी चलाना), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य करना) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था. पुलिस ने कई गवाहों से पूछताछ की और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) तथा मर्सिडीज बेंज इंडिया-पुणे से भी रिपोर्ट ली.

यह बताई गई थी हादसे की वजह 

इस मामले में पुलिस ने पहले कहा था कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया हादसा कार की तेज गति और ड्राइवर की गलती से होना प्रतीत हुआ. पुलिस ने बताया था कि कार को अनाहिता पंडोले ड्राइव कर रही थीं. अनाहिता पंडोले स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं. हादसे में भी काफी घायल हुई थीं. मुंबई के एक अस्पताल में 108 दिनों तक इलाज के बाद दिसंबर के महीने में उन्‍हें छुट्टी मिली. 

यह भी पढ़ें: कंझावला केस में FSL की टीम सुल्तानपुरी थाने पहुंची, कार की जांच की, अब आगे क्या हो सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसदों-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्या टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का 'मेगा प्लान'
देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का 'मेगा प्लान'

वीडियोज

Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को मिसाइलों से दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
ट्रंप की चेतावनी बेअसर: लेबनान के बहाने फिर भिड़े ईरान-इजरायल, आधी रात को दहल उठा मिडिल-ईस्ट!
Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget