एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला CRPF जवान बर्खास्त, मुनीर अहमद ने सैन्यबल से छिपाई थी जानकारी

Munir Ahmed Dismissed: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा दिया गया. मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी महिला से शादी की थी और सीआरपीएफ को इसकी जानकारी नहीं दी.

CRPF Jawan Munir Ahmed Dismissed: सीआरपीएफ ने पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने के कारण जवान मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया है. एक अधिकारी ने मुनीर की इस हरकत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक बताया. इसी साल मार्च के महीने में मुनीर ने मिनल खान नाम की पाकिस्तानी महिला से निकाह किया था. 

सीआरपीएफ ने कहा, "गंभीर चिंता के मामले में सीआरपीएफ की 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और उसके वीजा की वैधता से परे उसे जानबूझकर शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया."

मिनल खान से निकाह के लिए नहीं मिली थी इजाजत 

दरअसल, मुनीर ने मिनल से निकाह के लिए सीआरपीएफ से परमिशन मांगने के लिए अर्जी लगाई थी. इससे पहले कि उसकी अर्जी मंजूर की जाती और सीआरपीएफ मुख्यालय कोई फैसला ले पाता मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया, इसके बाद वो भारत आ गई. पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और उन्हें अपने देश वापस जाने का आदेश दिया तो मिनल ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का रुख किया, जहां से उसे 30 अप्रैल, 2025 को उसे कुछ दिन रहने की मोहलत दे दी गई. अब इस मामले की सुनवाई 14 मई को होनी है. 

टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची मुनीर की बेगम 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह होने के बाद मुनीर ने अपनी बेगम को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया और वो उसके साथ रहने लगा. मिनल का वीजा 22 मार्च को खत्म हो गया था. इसके बावजूद वो भारत में अवैध तरीके से रह रही थी. जम्मू के हंदवाल का रहने वाला मुनीर 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था. मुनीर पर देश की सुरक्षा के साथ समझौते का आरोप लगा था. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने वाले जवान के खिलाफ एक्शन लेगा CRPF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप, रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया; पूर्व क्रिकेटर के बयान पर बवाल
गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप, रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया; पूर्व क्रिकेटर के बयान पर बवाल
Wheel Of Fortune Promo:अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो आया सामने, नाग वाला ट्विस्ट है बेहद खतरनाक
अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो आया सामने, नाग वाला ट्विस्ट है बेहद खतरनाक
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

Laalo | Gujarat की वो फिल्म जिसने कमाए 100 Crore | Reeva Rachh, Ankit SakhiYa, Karan Joshi, Shruhad
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : शिवसेना का मुंबई में सूपड़ा साफ !
Laalo Starcast Interview | Ankit SakhiYa का खुलासा कैसे ‘लालो’ बना एक बड़ी सनसनी
Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results : BJP ने तोड़ दिया अपना रिकॉर्ड !
Border 2 Trailer Review: जंग का एलान, सनी देओल की Entry & Full On देशभक्ति

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप, रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया; पूर्व क्रिकेटर के बयान पर बवाल
गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप, रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया; पूर्व क्रिकेटर के बयान पर बवाल
Wheel Of Fortune Promo:अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो आया सामने, नाग वाला ट्विस्ट है बेहद खतरनाक
अक्षय कुमार के शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का नया प्रोमो आया सामने, नाग वाला ट्विस्ट है बेहद खतरनाक
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
क्या यूपी वाले दिल्ली में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज, क्या हैं योजना के नियम?
क्या यूपी वाले दिल्ली में करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से इलाज, क्या हैं योजना के नियम?
बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स जान लें जरूरी निर्देश
बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, स्टूडेंट्स जान लें जरूरी निर्देश
Embed widget