= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी. अमित शाह ने कहा कि राधाकृष्णन का व्यापक ज्ञान और अनुभव भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाएगा और जनता की सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद की शपथ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे राजघाट, महात्मा गांधी को दी पुष्पांजलि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण के बाद राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
CP Radhakrishnan Oath Live: 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं. उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनख़ड़, वैकेंया नायडू और हामिद अंसारी मौजूद रहे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
India Vice President Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह के लिए महाराष्ट्र सदन से निकले राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए सी. पी. राधाकृष्णन शपथ ग्रहण समारोह के लिए महाराष्ट्र सदन से रवाना हो गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
CP Radhakrishnan Oath Live: उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे अजित पवार उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के घटक दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था. हालांकि, अजित पवार समारोह में उपस्थित नहीं रहेंगे. दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचकर समारोह में शामिल हुए हैं.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
Vice President Oath Live: राष्ट्रपति भवन में कई राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद राष्ट्रपति भवन में कई राज्यों के प्रमुख मौजूद हैं. छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के राज्यपाल राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं. इसके साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल भी समारोह में उपस्थित हैं. इसके अलावा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे गए हैं,
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
राष्ट्रपति भवन में कई राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री मौजूद राष्ट्रपति भवन में कई राज्यों के प्रमुख मौजूद हैं. छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के राज्यपाल राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं. इसके साथ ही कर्नाटक के राज्यपाल भी समारोह में उपस्थित हैं. इसके अलावा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे गए हैं,
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
उपराष्ट्रपति बनने के बाद राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अब देवव्रत दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को मिले कितने वोट? उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को 452 वोट (लगभग 60%) मिले थे, जबकि रेड्डी को 300 वोट (लगभग 40%) मिले. इस प्रकार राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत हासिल की.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया था उम्मीदवार 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके सामने 'इंडिया' ब्लॉक ने पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा. दोनों पक्षों ने दक्षिण भारत से ही उम्मीदवार चुने थे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कौन कौन होगा शामिल? नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, और केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा. शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिलाएंगी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.
= liveblogState.currentOffset ? 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow hidden' : 'uk-card uk-card-default uk-card-body uk-padding-small _box_shadow'">
देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण आज देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज पद ग्रहण करेंगे. मंगलवार (9 सितंबर) को हुए चुनाव में उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया था.