एक्सप्लोरर

पुणे ISIS मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने 10 दिन तक NIA की कस्टडी में भेजा

NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से 2023 के पुणे IED विस्फोटक निर्माण और परीक्षण मामले में वांटेड दो फरार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. NIA ने दावा किया कि दोनों आरोपी ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य थे.

NIA takes custody of ISIS module terrorists: केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से साल 2023 के पुणे IED विस्फोटक निर्माण और परीक्षण मामले में वांटेड दो फरार आतंकियों को गिरफ्तार किया है. NIA ने दावा किया कि ये दोनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के स्लीपर मॉड्यूल के सदस्य थे.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है. आज शनिवार (17 मई) को NIA ने दोनों ISIS संदिग्धों को कोर्ट में पेश किया और उनकी 15 दिनों की कस्टडी की मांग की.

आरोपियों की वकील ताहिरा कुरैशी ने रखा पक्ष

आरोपियों का पक्ष रखते हुए कोर्ट में उनकी वकील ताहिरा कुरेशी ने कहा, “सबसे पहले यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, उसके बाद मामले की जांच महाराष्ट्र ATS के पास गई और फिर मामले की जांच NIA को सौंपी गई.”

कुरेशी ने आगे कहा, “NIA ने अब्दुल्ला के पिता और भाई से 5 बार पूछताछ की, जिसका जवाब उन्होंने दिया और तलहा के घर पर तो कभी भी NIA ने कोई समन नहीं भेजा.” कुरेशी ने दावा किया कि अब्दुल्ला 15 जुलाई, 2022 अपने परिवार के साथ पत्नी और बच्चों के साथ ओमान चला गया था और उसी साल तल्हा भी नौकरी के लिए ओमान गया था.”

उन्होंने कहा, “जब दोनों को वांटेड बताया गया तब NIA वालों ने ओमान में इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों को ओमान ने देश छोड़ने को कहा और यह भी कहा कि अगर वो नहीं जाएंगे तो ओमान के अधिकारी उनको NIA को सौंप देंगे.”

वकील ताहिरा कुरैशी ने किया दावा

इसके बाद दोनों ईरान गए, जहां उन्हें 8 दिसंबर, 2024 को हिरासत में लिया गया और 3 महीने तक यानि 5 मई, 2025 तक उनसे पूछताछ की गई. कुरेशी ने दावा किया कि दोनों से उनकी कथित ISIS लिंक की जांच की गई, लेकिन ईरान को भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने दोनों को छोड़ दिया और देश छोड़कर जाने को कहा.

जिसके बाद दोनों इंडोनेशिया गए, जहां उनको एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और फिर NIA के अधिकारी उन्हें लेकर भारत आए. यहां अरेस्ट मेमो में उन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है.

कोर्ट ने दोनों पक्ष सुनने के बाद दी कस्टडी

दोनों पक्ष को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 10 दिन की यानी 27 मई तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (NIA) की कस्टडी में भेज दिया है. NIA का दावा है कि इस तरह के IED बम बनाने और उसका प्रशिक्षण करने के संदर्भ में हुए एक मीटिंग अब्दुल्ला के घर पर भी हुई थी.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
Embed widget