नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढती जा रही है. सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 56 हजार 611 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 7,135 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9983 नए केस आए सामने आए हैं और 206 मौतें हुईं. ये भारत में कोरोना के मामलों और मौतों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त है. केस बढ़ने के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर है. रविवार को ब्राजील में 18,375 और अमेरिका में 18,905 नए मामले आए, जबकि रूस में 8,984 नए मामले आए. इसका सीधा मतलब है कि एक दिन में नए मामलों की बढ़ोतरी में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. भारत में आज 9983 नए केस सामने आए हैं. वहीं अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत छठे स्थान पर पहुंच गया है. राज्यवर आंकड़ें
क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33330
2आंध्र प्रदेश4708268275
3अरुणाचल प्रदेश5110
4असम25656154
5बिहार5088248030
6चंडीगढ़3142735
7छत्तीसगढ़10732834
8दिल्ली2765410664761
9गोवा300650
10गुजरात20070136351249
11हरियाणा4448213428
12हिमाचल प्रदेश4132245
13जम्मू कश्मीर4087121641
14झारखंड10994907
15कर्नाटक5452213261
16केरल191480315
17लद्दाख103501
18मध्य प्रदेश94016331412
19महाराष्ट्र85975393143060
20मणिपुर1721520
21मेघालय36131
22मिजोरम34 10
23ओडिशा285618949
24पुद्दुचेरी99360
25पंजाब2608210651
26राजस्थान105997641240
27तमिलनाडु3166716999269
28तेलंगाना35801710123
29त्रिपुरा8001920
30उत्तराखंड135552813
31उत्तर प्रदेश105366185275
32पश्चिम बंगाल81873303396
भारत में कुल मरीजों की संख्या2566111240957135
आठ राज्यों में 93 फीसदी संक्रमण से मौत देश में कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों में से 93% मौत आठ राज्यों में हुई है. ये राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान हैं. भारत में हुई कुल संक्रमण से मौत में से अकेले महाराष्ट्र में 43% मरीजों की मौत हुई है. वहीं गुजरात में 18% और दिल्ली में 11% है. इन राज्यों मृत्यु दर की बात करे को महाराष्ट्र में 3.57%, गुजरात में 6.22%, दिल्ली में 2.75%, मध्य प्रदेश में 4.32%, पश्चिम बंगाल में 4.94%, उत्तर प्रदेश में 2.64%, राजस्थान में 2.23% है जबकि तमिलनाडु में 0.83% है. इन तीन राज्यों में ना सिर्फ संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है बल्कि वायरस से मौत भी यहीं सबसे ज्यादा हुई है. भारत में इस संक्रमण की वजह से मृत्यु दर 2.80% है. ये भी पढ़ें-दुनिया के 213 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार, 4 लाख से ज्यादा की मौत, 34 लाख ठीक हुए