नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 33 हजार से ज्यादा हो गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 33 हजार 50 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 1074 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 8325 लोग ठीक भी हुए हैं.

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?

स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 432, मध्य प्रदेश में 129, गुजरात में 197, दिल्ली में 56, तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, आंध्र प्रदेश में 31, कर्नाटक में 21, उत्तर प्रदेश में 39, पंजाब में 19, पश्चिम बंगाल में 22, राजस्थान में 51, जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 3, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.

10 बड़े राज्य जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9915 है. इसके बाद दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां 4082 मामले हैं. तीसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली में 3439 मामले, राज्यस्थान में 2438 मामले, तमिलनाडु में 2162, मध्य प्रदेश में 2561, उत्तर प्रदेश में 2134, तेलंगाना में 1012, आंध्र प्रदेश में 1332 और केरल में 495 मामले हैं.

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार33150
2आंध्र प्रदेश133228731
3अरुणाचल प्रदेश110
4अमस38291
5बिहार392652
6चंडीगढ़56170
7छत्तीसगढ़38340
8दिल्ली3439109256
9गोवा770
10गुजरात4082527197
11हरियाणा3102093
12हिमाचल प्रदेश40251
13जम्मू कश्मीर5811928
14झारखंड107193
15कर्नाटक53521621
16केरल4953694
17लद्दाख22160
18मध्य प्रदेश2561461129
19महाराष्ट्र99151593432
20मणिपुर220
21मेघालय1201
22मिजोरम100
23ओडिसा125391
24पुद्दुचेरी830
25पंजाब3579019
26राजस्थान243876851
27तमिलनाडु2162121027
28तेलंगाना101236726
29त्रिपुरा220
30उत्तराखंड55360
31उत्तर प्रदेश213451039
32पश्चिम बंगाल75812422
भारत में कुल मरीजों की संख्या3305083251074

जगह-जगह फंसे लोगों के लिए गाइडलाइन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जगह-जगह फंसे लोगों की आवाजाही के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. अब देश भर में लॉकडाउन के कारण फंसे लोग एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं. अब तक ऐसा करने पर रोक थी. इस फैसले के बाद मजदूर, टूरिस्ट, श्रद्धालु और छात्र अपने अपने घर लौट पाएंगे.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई से लागू होंगे, जो कई जिलों को काफी हद तक राहत देंगे. उन्होंने कहा कि अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है. इन लाभों पर बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए लॉकडाउन दिशानिर्देशों पर 3 मई तक सख्ती से निगरानी रखी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें-दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 32 लाख के पार, मरने वालों की संख्या सवा दो लाख से ज्यादाअमेरिका: कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 हजार के पार, 24 घंटे में 2300 से ज्यादा लोगों की मौत