नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामलों के हिसाब से भारत ने शुक्रवार को ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया और दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश बन गया. पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 10,956 कोरोना के नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 396 मौत हुईं हैं. देश में अबतक इस महामारी से करीब तीन लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. लगातार आठ दिनों से 9,500 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 2 लाख 97 हजार 535 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8498 की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 47 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,089,684), ब्राजील (805,649), रूस (502,436) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

राज्यवर आंकड़ें

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार38330
2आंध्र प्रदेश5429304880
3अरुणाचल प्रदेश6140
4असम331914326
5बिहार5983326636
6चंडीगढ़3322865
7छत्तीसगढ़13984476
8दिल्ली34687127311085
9गोवा417670
10गुजरात22032151011385
11हरियाणा5968226064
12हिमाचल प्रदेश4702806
13जम्मू कश्मीर4574182052
14झारखंड15996308
15कर्नाटक6245297772
16केरल224496818
17लद्दाख135541
18मध्य प्रदेश102417042431
19महाराष्ट्र97648460783590
20मणिपुर366730
21मेघालय44181
22मिजोरम10210
23ओडिशा338623549
24पुद्दुचेरी157672
25पंजाब2887225959
26राजस्थान118388775265
27तमिलनाडु3871620705349
28तेलंगाना43201993165
29त्रिपुरा9132781
30उत्तराखंड164384215
31उत्तर प्रदेश120887292345
32पश्चिम बंगाल97683988442
भारत में कुल मरीजों की संख्या2975351471958498

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 41 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 47 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें-क्या 15 जून के बाद फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? जानें क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

'द लैंसेट' ने अपनी रिपोर्ट में जताई आशंका- कोरोना वायरस से दुनियाभर में हो सकती है 5 से 10 करोड़ लोगों की मौत